दिल्ली पुलिस प्रदर्शनकारी छात्रों के परिवार-रिश्तेदारों के पहुंच रही घर, हर 5-10 किलोमीटर पर चेक-पोस्ट
क्या है खबर?
दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थकों पर दिल्ली पुलिस भविष्य की कार्रवाई का रास्ता बना रही है और उत्पीड़न कर रही है। यह दावा CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके और पार्टी के पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने हर 5-10 किलोमीटर पर चेक-पोस्ट लगा दिया है और छात्रों के आधार कार्ड मांगे जा रहे हैं। कुछ पुलिसकर्मी प्रदर्शन में शामिल छात्रों के घर तक भी पहुंचे हैं।
दावा
रेस्तरां में जाकर पुलिस दे रही धमकी
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक्स पर एक स्क्रीनशॉट साझा किया है, जो उन्हें किसी छात्र द्वारा भेजा गया है।
इसमें बताया गया है कि दिल्ली पुलिस ने विरोध-प्रदर्शन स्थल से करीब 5-10 किलोमीटर दूर अलग-अलग जगहों पर चेक-पॉइंट बनाए हैं, जहां वे जंतर-मंतर जा रहे छात्रों को हिरासत में ले रहे हैं।
जंतर-मंतर पर खाने-पीने की सभी सप्लाई और दूसरी डिलीवरी रोक दी है, जिससे खाने की कमी हो रही है।
रेस्तरां में जाकर धमकाया जा रहा है।
दावा
छात्रों के आधार नंबर नोट कर रही पुलिस
रांका ने बताया कि पुलिस उन छात्रों के आधार नंबर नोट कर रही है जो धरनास्थल पर आ रहे हैं, ताकि भविष्य की कार्रवाई के लिए सारी जानकारी इकट्ठा की जा सकें।
दिपके ने एक स्क्रीनशॉट साझा कर बताया कि दिल्ली पुलिस न सिर्फ प्रदर्शनकारियों को, बल्कि उनके दोस्तों और रिश्तेदारों को भी परेशान कर रही है।
स्क्रीनशॉट में लिखा है, "पुलिस मेरे घर गई थी। वो मेरे रिश्तेदारों-परिवार को परेशान कर रही है। समझ नहीं आ रहा क्या करें।"
चेतावनी
CJP ने कहा- खाना-पानी और दवाएं रोकी जा रही हैं
CJP ने शनिवार को जंतर-मंतर और उसके आसपास पुलिस की बढ़ती तानाशाही कार्रवाई की कड़ी निंदा की है।
पार्टी ने बताया कि पुलिस ने डराने-धमकाने का रास्ता चुना है और धरनास्थल आने वाले लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। खाना-पानी और दवाएं रोकी जा रही हैं।
पार्टी ने कहा कि जंतर-मंतर कोई जेल और मिलिट्री ज़ोन नहीं है। यह लोकतांत्रिक असहमति के लिए भारत की तय जगह है और यहां कोई अपराधी नहीं बैठे हैं।
मांग
दिल्ली पुलिस आयुक्त से मांग
CJP ने दिल्ली पुलिस आयुक्त से मांग की है कि वे नागरिकों को गैर-कानूनी तरीके से हिरासत में लेना, डराना या शांति से जंतर-मंतर तक पहुंचने से रोकना बंद करें।
शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के लिए खाना-पानी, दवाइयां, सफाई का सामान और दूसरी सभी ज़रूरी चीज़ों के प्रवेश में रुकावट डालना तुरंत बंद करें।
किसी को प्रदर्शन स्थल आने से न रोकें और संविधान की भावना का सम्मान करें। पार्टी ने जंतर-मंतर से घेराबंदी हटाने की मांग की है।
ट्विटर पोस्ट
खाना पहुंचाने वाले की डिटेल लेती पुलिस
🚨ANOTHER SHAMELESSNESS OF DELHI POLICE.
— ज़िद्दी नागरिक (@ZiddiNaagrik) July 25, 2026
After beating the students, they eat their food, they steal their food midway. And now they're keeping a track of food being sent for the students.
Are they tracking what Gen-Z is eating that neither they're afraid of these khakhi… https://t.co/zABw3HItvK pic.twitter.com/1YeVGeqVRd