विरोध प्रदर्शनों पर दिल्ली पुलिस का शिकंजा; 10 FIR, संदिग्ध गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद कम से कम 10 FIR दर्ज की हैं। दरअसल, इन प्रदर्शनों के दौरान मारपीट के कई वायरल वीडियो सामने आए थे। ऑनलाइन नागरिकों और कार्यकर्ताओं की कड़ी प्रतिक्रिया के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है।
अब पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और CCTV फुटेज खंगालकर घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है।
संदिग्ध गौरव गिरफ्तार, 4 अन्य हिरासत में
पुलिस ने एक संदिग्ध गौरव को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक दूसरे मामले में 4 और लोगों को हिरासत में लिया गया है। 11 अक्टूबर को कमला मार्केट पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज हुआ था। इसमें एक नाबालिग सहित कई प्रदर्शनकारियों को परेशान करने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। पुलिस सभी उपलब्ध सबूतों के आधार पर घटना की पूरी कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि यह पता चल सके कि उस दिन असल में क्या हुआ था।