प्रशांत भूषण के खिलाफ छेड़छाड़ किए गए वीडियो को लेकर FIR दर्ज
देश
दिल्ली पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का एक एडिटेड वीडियो साझा करने पर FIR दर्ज की है।
इस वीडियो में कथित तौर पर भारत-विरोधी टिप्पणियां की गई हैं। 3 नवंबर, 2026 को साइबर पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस को एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए पता चला कि भूषण ने अपने 'एक्स' अकाउंट से लावरोव का यह एडिटेड वीडियो साझा किया था।
FIR में कहा गया है कि भूषण का वीडियो भ्रामक और भड़काने वाला
दर्ज की गई FIR के मुताबिक, प्रशांत भूषण के 'एक्स' अकाउंट से साझा किया गया यह वीडियो न केवल भ्रामक है, बल्कि लोगों को भड़काने वाला भी है।
पुलिस का कहना है कि इस वीडियो से झूठी अफवाहें फैलने, किसी व्यक्ति की बदनामी होने और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है।