Loading...
नौकरी का वादा करके साइबर धोखाधड़ी के लिए मजबूर किया, 164 विदेशी बचाए गए
नौकरी का वादा करके 164 विदेशियों को साइबर धोखाधड़ी के लिए मजबूर किया

नौकरी का वादा करके साइबर धोखाधड़ी के लिए मजबूर किया, 164 विदेशी बचाए गए

लेखन गजेंद्र
Nov 27, 2026
09:54 am

क्या है खबर?

भारत में अच्छी नौकरी का वादा करके बुलाए गए 164 विदेशियों को दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा में गुलाम बना लिया गया और उनसे साइबर ठगी कराई गई। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने नोएडा के सेक्टर-136 की एक बिल्डिंग में छापा मारा तो यहां 164 इंडोनेशियाई और मलेशियाई नागरिक काम करते मिले, जिनको बचाया गया। पुलिस ने यहां से सभी विदेशियों का पासपोर्ट और काफी सामान जब्त किया है।

अपराध

कैसे हुआ खुलासा?

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, मलेशिया से 42 साल के एक व्यक्ति को नोएडा में IT सर्विस में काम करने का ऑफर दिया गया था।

जब वह सेक्टर-136 स्थित बिल्डिंग पहुंचा तो उसे कुछ गड़बड़ लगा और अपना पासपोर्ट वापस लेकर काम करने से मना कर दिया।

उसने पिछले हफ्ते दिल्ली पुलिस को ईमेल भेजकर इसकी जानकारी दी थी। पुलिस जब ईमेल की जांच करके उस इमारत में पहुंची तो उन्हें 92 इंडोनेशियाई और 72 मलेशियाई काम करते मिले।

बरामद

174 पासपोर्ट जब्त, एक मलेशियाई गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को इंस्पेक्टर मनमीत मलिक और ACP रमेश लांबा की टीम ने ऑफिस पर छापा मारा और यहां से करीब 355 मोबाइल फोन, 168 डेस्कटॉप कंप्यूटर, 26 लैपटॉप, 31 अंतरराष्ट्रीय और 22 भारतीय सिम कार्ड और 174 पासपोर्ट जब्त किया है।

पुलिस ने 25 साल के मलेशियाई नागरिक टैन गुआन वी को गिरफ्तार किया है, जो रैकेट चलाने वाले 3 खास लोगों में एक है।

पुलिस सुनील कुमार और सुशील कुमार को ढूंढ रही है।

ADVERTISEMENT

अपराध

कैसे कर रहे थे ठगी?

विदेशी नागरिकों को भारत लाकर एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क चलाया गया। उन्हें गैर-कानूनी तरीके से कैद कर लिया गया और उनसे साइबर फ्रॉड के काम में हिस्सा लिया गया।

इस दौरान फर्जी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, वेबसाइट और APK-बेस्ड एप्लीकेशन का इस्तेमाल नकली इन्वेस्टमेंट स्कीम से अनजान लोगों को धोखा दिया गया।

ऑपरेटरों ने ऑनलाइन रिश्ते बनाए, अजनबियों का भरोसा जीता और बाद में उन्हें अधिक रिटर्न के लिए धोखाधड़ी वाले ट्रेडिंग और निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए निवेश को कहा।

ADVERTISEMENT

जाल

बनाया था ठगी का जाल

पुलिस ने बताया कि गुआन 4 महीने पहले बिजनेस पासपोर्ट पर भारत आया था और उसने अन्य लोगों को यहां बुलाना शुरू कर दिया।

विदेशियों को एक फर्जी रिक्रूटमेंट एजेंसी ने IT सर्विसेज कंपनी में नौकरी दिलाने का वादा किया था। सुशील मलेशिया से यह काम संभाल रहा था।

गुआन ने ऑफिस बनाने में मदद की, जबकि सुशील ने वर्कर्स की भर्ती और ट्रांसपोर्टेशन को कोऑर्डिनेट किया। कर्मचारियों के लिए 40 कैब लगी थी।

ADVERTISEMENT