AI से बनाया पुलिस अधिकारी का वीडियोस 10वीं फेल 'पत्रकार' समेत 18 सलाखों के पीछे
देश
दिल्ली पुलिस ने पुष्टि की है कि एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा महिला को गलत तरीके से छूने वाला जो वीडियो सामने आया था, वह AI से बनाया गया था। इस फर्जी वीडियो के पीछे 24 साल के नदीम अहमद का हाथ था।
नदीम ने साकेत के एक मदरसे से पढ़ाई की थी और वह हरियाणा का रहने वाला है। 10वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद भी वह खुद को स्वतंत्र पत्रकार बताता था। उसने 4 अक्टूबर को यह नकली वीडियो क्लिप साझा किया था।
पुलिस ने 4 FIR दर्ज कीं, 18 गिरफ्तार
सच उजागर होने के बाद पुलिस ने दंगा फैलाने और सार्वजनिक स्थान पर बाधा डालने जैसे मामलों में 4 FIR दर्ज कीं। इन मामलों से जुड़े 18 लोगों को सोमवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया।
वहीं, दूसरी तरफ, विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पत्रकारों के साथ हुई बदसलूकी की शिकायतों पर क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू कर दी है।