दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट: जंतर मंतर पर CJP का प्रदर्शन, 37 रास्ते बंद
अगर आप इस शनिवार को जंतर मंतर की तरफ जाने का सोच रहे हैं, तो ध्यान दें। दिल्ली पुलिस ने कड़े ट्रैफिक प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया है। दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में है। इसी वजह से टॉल्स्टॉय मार्ग-संसद मार्ग जैसे कई व्यस्त रास्तों पर बैरिकेड लगाए जाएंगे। अगर आप कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल से गाड़ी चला रहे हैं, तो आपको कुछ रास्तों पर घूमकर जाना पड़ सकता है।
पुलिस ने 37 प्रवेश बिंदू किए बंद
हालात को नियंत्रण में रखने के लिए, पुलिस ने 37 प्रवेश बिंदुओं पर ताला लगा दिया है। साथ ही मध्य और नई दिल्ली के कई महत्वपूर्ण सीमाओं पर पुलिस बेरिकेडिंग भी लगाए गए हैं। पुलिस के ये सभी इंतजाम दिल्ली पुलिस अधिनियम 1978 के तहत कानूनी रूप से सही हैं। इस कानून से पुलिस को लोगों की सुरक्षा के लिए सड़कों को कुछ समय के लिए बंद करने या बैरिकेड लगाने की शक्ति मिलती है।