NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार
    दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार
    देश

    दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार

    लेखन नवीन
    May 29, 2023 | 05:34 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिल्ली: रोहिणी में नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार
    नाबालिग लड़की की हत्या करने वाला प्रेमी गिरफ्तार

    दिल्ली के रोहिणी में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या करने वाले आरोपी साहिल को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्याकांड के जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें आरोपी लड़की पर चाकू से कई वार करता दिख रहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस हत्याकांड से जुड़े वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया।

    क्या है मामला? 

    रोहिणी के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम साहिल ने 16 साल की साक्षी की सरेआम हत्या कर दी थी। साक्षी को 16 बार चाकू मारा गया था। इसके बाद साहिल ने 5 बार उसके सिर पर पत्थर से भी वार किया। घटना के समय साक्षी अपने दोस्त के बेटे की जन्मदिन पार्टी में जा रही थी, तभी साहिल ने उसे अकेला पाकर उस पर हमला कर दिया। ये पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई थी।

    आरोपी को दिल्ली पुलिस ने बुलंदशहर से किया गिरफ्तार

    दिल्ली पुलिस की उपायुक्त सुमन नलवा ने कहा कि नाबालिग लड़की की हत्या मामले में आरोपी की धरपकड़ के लिए एक पुलिस टीम गठित की गई थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा, "आरोपी साहिल को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। वह मैकेनिक का काम करता है। इस मामले की जांच चल रही है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि आरोपी को अधिक से अधिक सजा मिले।"

    दोनों के बीच काफी समय से थी दोस्ती

    पुलिस के मुताबिक, आरोपी साहिल और साक्षी में काफी समय दोस्ती थी, लेकिन किसी बात को लेकर उनके बीच अनबन चल रही थी और घटना से एक दिन पहले दोनों का झगड़ा भी हुआ था। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि साहिल जब साक्षी पर हमला कर रहा था तो आसपास से गुजर रहे लोगों ने उसे रोकने की कोशिश नहीं की और सब तमाशबीन बने रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।

    मुख्यमंत्री केजरीवाल ने LG से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना से मामले में कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली में खुलेआम एक नाबालिग बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी जाती है। ये बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। अपराधी बेखौफ हो गए हैं, पुलिस का कोई डर ही नहीं है। LG साहब, कानून-व्यवस्था आपकी जिम्मेदारी है, कुछ कीजिए। दिल्ली के लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।'

    महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को जारी किया नोटिस

    दिल्ली महिला आयोग ने नाबालिग की हत्या मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। मालीवाल ने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली के शाहबाद डेयरी में एक नाबालिग मासूम गुडिया को चाकू गोद-गोदकर मारा गया और उसके बाद पत्थर से उसे कुचल दिया गया। दिल्ली में दरिंदों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस को नोटिस जारी कर रहे हैं। सब हदें पार हो गई हैं। मैंने अपने इतने सालों के करियर में इससे ज़्यादा भयानक कुछ नहीं देखा।'

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दिल्ली पुलिस
    हत्या
    दिल्ली
    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    दिल्ली पुलिस

    पहलवानों को अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी- दिल्ली पुलिस दिल्ली
    दिल्ली: प्रेमी ने नाबालिग लड़की की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या की, देखते रहे लोग दिल्ली
    दिल्ली: महापंचायत के लिए जा रहे पहलवान हिरासत में, पुलिस ने खाली कराया धरना स्थल बृजभूषण शरण सिंह
    पहलवानों की महापंचायत: दिल्ली की सीमाओं पर कड़ी चौकसी, हिरासत में लिए गए कई पहलवान दिल्ली

    हत्या

    कनाडा: शादी समारोह के बाहर भारतीय मूल के गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कनाडा
    पंजाब में गैंगस्टर जरनैल सिंह की दिनदहाड़े हत्या, 4 बदमाशों ने मारी 20-25 गोलियां पंजाब
    युगांडा: कर्ज विवाद में भारतीय नागरिक की पुलिसकर्मी द्वारा गोली मारकर हत्या, वीडियो में कैद वारदात युगांडा
    श्रद्धा हत्याकांड: कोर्ट ने तय किए आरोप, आरोपी आफताब पूनावाला ने खुद को बताया बेकसूर दिल्ली

    दिल्ली

    सेवानिवृत्त IPS ने दी पहलवानों को गोली मारने की धमकी, बजरंग पूनिया ने पूछा- कहां आएं जंतर मंतर
    भारत के 5 मशहूर मकबरे, इतिहास के शौकीन हैं तो एक बार जरूर करें इनकी यात्रा यात्रा
    #NewsBytesExplainer: पुरानी संसद बनने से लेकर नए संसद भवन के उद्घाटन तक महत्वपूर्व पड़ाव क्या रहे? नरेंद्र मोदी
    दिल्ली समेत उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के हल्के झटके भूकंप

    महिलाओं के खिलाफ अपराध

    दिल्ली: KKR के कप्तान नितीश राणा की पत्नी के साथ छेड़छाड़ करने वाले 2 युवक गिरफ्तार इंडियन प्रीमियर लीग
    उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात 2 भाईयों पर महिला से रेप का आरोप, जबरन कराया गर्भपात उत्तर प्रदेश
    पश्चिम बंगाल: नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या को लेकर भड़की हिंसा, पुलिस का लाठीचार्ज  पश्चिम बंगाल
    उत्तर प्रदेश: जालौन में कॉलेज से लौट रही थी छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या उत्तर प्रदेश
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023