सुप्रीम कोर्ट में कागज उड़ाकर CJI को गाली देने वाले कानून के 2 छात्र गिरफ्तार
क्या है खबर?
सुप्रीम कोर्ट में पिछले दिनों एक कार्यवाही के दौरान न्यायाधीशों की पीठ के सामने कागज उड़ाकर गाली-गलौज करने वाले 2 वकीलों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार छात्रों की पहचान 24 वर्षीय प्रबल प्रताप सिंह और 23 वर्षीय चंदर भान के रूप में हुई है। वे लखनऊ विश्वविद्यालय में कानून के तीसरे वर्ष और दूसरे वर्ष के छात्र हैं। इनमें प्रबल ने अदालत कक्ष में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को अपशब्द कहे थे।
मामला
सुप्रीम कोर्ट ने कोई कार्यवाही न करने की बात कही थी
पुलिस ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट रूम में 10 जुलाई को हुई घटना के संबंध में कोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने बयान दिया था, जिसके आधार पर तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया है ।
आरोप है कि उन्होंने उन कर्मचारियों के आधिकारिक कर्तव्यों के निर्वहन में बाधा डाली, जिन्होंने उन्हें रोकने का प्रयास किया था।
वैसे, कोर्ट ने 10 जुलाई को पारित आदेश में कहा था कि वह प्रताप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहेगा।
मामला
क्या है मामला?
प्रबल ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के अप्रैल के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसकी सुनवाई न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन और आलोक आराधे की पीठ कर रही थी।
वे खुद सुनवाई में पेश हुए और कहा, "माननीय न्यायिक सेवक, मैं आपको लखनऊ के सहायक पुलिस आयुक्त के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश देता हूं।" इस आचरण पर न्यायाधीश चौंक गए।
तभी प्रबल ने कागज उड़ाए और CJI को गाली दी। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया।