दिल्ली में ISI का खूनी खेल नाकाम, ग्रेनेड हमले की साजिश में 2 युवक गिरफ्तार
देश
दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने 21 साल के राजवीर और 19 साल के विवेक बंजारा नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये दोनों पाकिस्तान की ISI से जुड़े एक गैंगस्टर के लिए काम कर रहे थे। इनका मकसद दिल्ली-NCR में ग्रेनेड से हमला करना और चुनिंदा लोगों की हत्याएं करना था।
आसान पैसों के लालच में ऑनलाइन फंसे दोनों युवक
इन दोनों को सोशल मीडिया पर आसान पैसों का लालच देकर फंसाया गया था। पुलिस ने ग्वालियर से दिल्ली तक उनकी हरकतों पर नजर रखी और राजवीर को पिस्तौल और कारतूस के साथ धर दबोचा। ये लोग हथियार लेने के लिए अमृतसर भी गए थे, लेकिन पंजाब में एक हमले की कोशिश तब विफल हो गई जब राजवीर की बंदूक अटक गई। पुलिस की फुर्ती से की गई कार्रवाई के चलते दिल्ली के एक संवेदनशील इलाके में बड़ी हिंसा टल गई। इस मामले में शामिल बाकी लोगों की तलाश अभी भी जारी है।