LOADING...
दिल्ली: मां को मारने के बाद हुलिया बदलकर रह रहा आरोपी बेटा गिरफ्तार

दिल्ली: मां को मारने के बाद हुलिया बदलकर रह रहा आरोपी बेटा गिरफ्तार

Oct 23, 2019
12:45 pm

क्या है खबर?

दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने मीत नगर में हुई 50 वर्षीय महिला की मौत की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मंगलवार को महिला के 22 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि युवक ने अपनी मां से नशे के लिए पैसे मांगे थे। जब उसे पैसे नहीं मिले तो उसने मूसल से मारकर अपनी मां की हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी युवक हुलिया बदलकर रहने लगा था।

जानकारी

मोदी नगर से दबोचा गया आरोपी

पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक आशुतोष ने दाढ़ी और बाल बढ़ा लिए उत्तर प्रदेश के मोदी नगर में बेघर लोगों की तरह रहने लगा। वह वहां पर मंदिरों और रेलवे स्टेशन के बाहर भीख मांगता था। पुलिस ने उसे मोदी नगर से ही दबोचा।

घटना

17 सितंबर को किया गया था महिला पर हमला

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के DCP वेदप्रकाश सूर्या ने बताया कि 17 सितंबर को सूचना मिली थी कि शिक्षा देवी नामक औरत को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि महिला को किसी भारी चीज से मारा गया था। चार दिन बाद महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से महिला का एक बेटा आशुतोष फरार चल रहा था। CCTV फुटेज मे पता चला कि घटना से पहले केवल वही घर में घुसा था।

Advertisement

लत

नशे का आदी है आरोपी युवक

DCP ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ पर पता चला कि फरार आशुतोष को नशे की लत है और वह दिल्ली, हरिद्वार और मोदी नगर के मंदिरों के बाहर भीख मांगता है। आशुतोष की तलाश के लिए पुलिस ने लगभग 3,000 पर्चे अलग-अलग इलाकों में लगवाए। सोमवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी युवक को मोदी नगर में देखा गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह घंटे के तलाशी अभियान के बाद उसे दबोच लिया।

Advertisement

जानकारी

आरोपी युवक ने कबूला जुर्म

पुलिस ने कहा कि आरोपी युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और वह पुलिस को उस जगह पर भी लेकर गया, जहां उसने अपनी मां की हत्या करने के बाद मूसल को छिपाया था।

Advertisement