दिल्ली पुलिस 2026 में ड्यूटी के दौरान घायल हुए जवानों को 25,000 रुपये तक मदद देगी
क्या है खबर?
दिल्ली पुलिस ने 2026 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान ड्यूटी में घायल हुए अपने जवानों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। एक आदेश के मुताबिक, दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार ने गंभीर रूप से घायल जवानों को 25,000 रुपये और अन्य घायलों को 15,000 रुपये देने की मंजूरी दी है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (जनसंपर्क) राजीव रंजन ने कहा कि कर्मचारियों को यह मदद दिल्ली पुलिस वेलफेयर सोसाइटी फंड से दी जाएगी।
मदद
इस साल घायल हुए 250 जवान
रंजन ने एक बयान में बताया कि कर्मचारियों को दी जाने वाली आर्थिक मदद उन जवानों के समर्पण और बलिदान को समर्पित है, जो ड्यूटी के दौरान घयाल हुए हैं।
आदेश में कहा गया है कि पुलिस आयुक्त खास मामलों में अधइक आर्थिक मदद का प्रस्ताव भी भेज सकते हैं।
बता दें कि 2026 में कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान ड्यूटी पर 250 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं, जिसमें विरोध-प्रदर्शन समेत अन्य ड्यूटी शामिल है।
सम्मान
2023 में शुरू हुआ है सम्मान
दिल्ली पुलिस ने 2023 में 'आहत वीर सम्मान पत्र' शुरू किया है, जिसमें उन पुलिसकर्मियों का सम्मान किया जाता है, जो ड्यूटी के दौरान खुद की चिंता न करते हुए अपराधियों को पकड़ते समय या विरोध-प्रदर्शन को संभालते समय घायल हो जाते हैं।
बता दें कि पुलिस बल अपने कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए लगातार कई तरह के कल्याणकारी उपाय लागू करती है, जो समय पर पुलिसकर्मी के परिवारों को मदद की कोशिश करती है।