Loading...
दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित, मुख्यालय के बाहर किया था विरोध प्रदर्शन
दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले ACP को निलंबित किए जाने की खबर है

दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ निलंबित, मुख्यालय के बाहर किया था विरोध प्रदर्शन

लेखन आबिद खान
Nov 03, 2026
10:09 am

क्या है खबर?

दिल्ली पुलिस के ACP मनस्वी वशिष्ठ को गृह मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। उन्होंने हाल ही में दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर हुए पुलिसकर्मियों के विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया था। इसी मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हुई है। हालांकि, निलंबन की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यह विवाद 23 अक्टूबर को दिल्ली के शाहदरा थाने से शुरू हुआ था, जहां पुलिसकर्मियों और कड़कड़डूमा कोर्ट के वकीलों के बीच झड़प हुई थी।

विवाद

क्या है विवाद?

23 अक्टूबर को वकीलों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान आरोप था कि वकील ललित बंसल के सिर में चोट आई थी। वकीलों ने वशिष्ठ पर रिवॉल्वर दिखाकर धमकी देने का भी आरोप लगाया था और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी थी।

विवाद बढ़ने पर 28 अक्टूबर को वशिष्ठ को गांधी नगर SDPO पद से हटाकर SPUWAC भेज दिया गया था।

इसके बाद वशिष्ठ ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन किया था।

प्रदर्शन

वशिष्ठ के नेतृत्व में जुटे थे सैकड़ों पुलिसकर्मी

2 नवंबर को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर वशिष्ठ के नेतृत्व 100-150 पुलिसकर्मी इकट्ठा हुए थे। इन्होंने अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था।

पुलिसकर्मियों की मांग थी कि वकीलों के खिलाफ दर्ज मामले को रद्द नहीं किया जाए और बार काउंसिल सदस्य का नाम FIR से नहीं हटाया जाए।

प्रदर्शन के दौरान वशिष्ठ ने जोरदार भाषण भी दिया था। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि उन पर कार्रवाई हो सकती हैय़

ADVERTISEMENT