Loading...
दिल्ली में संसद के आसपास अभेद किलेबंदी, लोहे की चादर पर 3 स्तर की बैरिकेडिंग लगाई
दिल्ली में संसद के आसपास अभेद किलेबंदी

दिल्ली में संसद के आसपास अभेद किलेबंदी, लोहे की चादर पर 3 स्तर की बैरिकेडिंग लगाई

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2026
01:52 pm

क्या है खबर?

दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थक एक बार फिर संसद की ओर मार्च कर सकते हैं, जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को तेज करना शुरू कर दिया है। संसद के आसपास के स्थानों पर 3 स्तरीय बैरिकेडिंग लगाई गई है, ताकि किसी भी प्रदर्शनकारी को उसे भेदकर आगे बढ़ने का मौका न मिले। दिल्ली पुलिस के 5,000 से अधिक जवानों को लगाया गया है और 25 से अधिक बटालियन आई है।

सुरक्षा

क्या है तैयारी?

पुलिस ने जंतर-मंतर, संसद मार्ग, विजय चौक, रायसीना रोड, रेल भवन पर 3 स्तरीय सुरक्षा की है।

सभी रूटों पर 10 फीट ऊंची आयरन बैरिकेड्स हैं। लोहे की चादरों के ऊपर बैरिकेड लगाए गए हैं, जिनको कीलों की मदद से सीधे सड़क में फिक्स किया गया है। सभी बैरिकेड को आपस में चेन और वेल्डिंग से जोड़ा गया है।

पुलिस ने 15 सिक्योरिटी जोन बनाए हैं और हर जोन में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को ही जिम्मेदार बनाया गया है।

सुरक्षा

छात्रों पर रखी जा रही नजर

पुलिस ने ड्रोन सर्विलांस, CCTV और फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) से संदिग्ध अपराधियों और घुसपैठियों पर नजर रख रही है। वाटर कैनन तैनात हैं।

कुछ जगह प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे छात्रों से उनका आधार कार्ड मांगा जा रहा है, जिसका CJP के नेताओं ने विरोध किया है।

दिल्ली के 18 मेट्रो स्टेशन के गेट बंद कर दिए गए हैं और कनॉट प्लेस की दुकानों को भी शाम 6 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया गया है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली पुलिस की तैयारी

ADVERTISEMENT