दिल्ली-NCR में सुबह की हवा क्यों होती है जहरीली? 200 के पार पहुंच जाता है AQI
देश
क्या आपने कभी सोचा है कि दिल्ली-NCR में सुबह की हवा इतनी भारी-भारी क्यों लगती है? हाल ही में सुबह के समय वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 200 के पार पहुंच जाता है। इसी हफ्ते यह 210 से 215 तक पहुंच गया था। दरअसल, रात भर कुछ खास मौसम की वजह से प्रदूषण धीरे-धीरे बढ़ता रहता है।
ठंडी रातें, धीमी हवाएं रोकती हैं प्रदूषण
इसकी मुख्य वजह ठंडी रातें और बहुत धीमी हवाएं हैं। जब रात में ठंड बढ़ती है, तो हवा की एक गर्म परत प्रदूषण को जमीन के पास ही फंसा लेती है। इसमें गाड़ियों का धुआं और कचरा जलाने से निकलने वाला प्रदूषण शामिल है, जिसे कहीं निकलने की जगह नहीं मिलती क्योंकि हवा की रफ्तार बहुत कम (10 किमी/घंटा से भी कम) रहती है, इसलिए धूप निकलने तक ये प्रदूषण साफ नहीं हो पाता।