दिल्ली-NCR को चिपचिपी गर्मी से जल्द मिलेगी मुक्ति, IMD का आया बड़ा ऐलान
दिल्ली-NCR इस समय भयंकर गर्मी और चिपचिपी ह्यूमिडिटी की चपेट में है। यहां ह्यूमिडिटी 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है, वहीं तापमान भी 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाएं इस गर्मी को और बढ़ा रही हैं, जिसके चलते रात में भी कोई खास राहत नहीं मिल पा रही है। यहां तक कि रात का तापमान भी सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज हो रहा है।
IMD ने बारिश और ठंडे तापमान का पूर्वानुमान दिया
हालांकि 29 जून को हुई हल्की बारिश ने चिपचिपी गर्मी को और बढ़ा दिया, लेकिन अब आगे राहत की उम्मीद नजर आ रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, 30 जून से हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें शुरू हो सकती हैं और 2 जुलाई तक बारिश में तेजी आने की संभावना है। इन बारिशों के साथ ही तापमान भी गिरकर 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच जाएगा, जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी। कुल मिलाकर जल्द ही दिल्ली-NCR को इस भयंकर गर्मी से राहत मिलने वाली है।