दिल्ली मेट्रो में CISF जवान पर महिला का फोटो खींचने का आरोप, लोगों ने कॉलर पकड़ा
क्या है खबर?
दिल्ली मेट्रो में यात्रा कर रही एक महिला ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) बल के एक जवान पर चोरी-छिपे फोटो खींचने का आरोप लगाया, जिसके बाद हंगामा मच गया। बताया जा रहा है कि महिला को जवान पर शक हुआ, जिसके बाद उसने फोन चेक कराने को कहा। इसी को लेकर गहमागहमी बढ़ गई और लोगों ने जवान का कॉलर तक पकड़ लिया। जवान ने मौके से भागने की कोशिश की। आरोप है कि उसने अपनी बंदूक भी दिखाई।
घटना
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली मेट्रो में शनिवार रात 9 बजे सफर के दौरान एक महिला यात्री को अपने पास खड़े सुरक्षाकर्मी पर फोटो खींचने का शक हुआ।
उसने इसकी शिकायत करते हुए जवान से फोन दिखाने को कहा। जब जवान ने मना किया तो आसपास खड़े सहयात्रियों ने जवान पर दबाव बनाया।
दबाव बढ़ने पर जवान ने फोन खोला तो उसमें महिला यात्री की तस्वीरें पाई गईं। इसके बाद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और जवान से जबरन फोटो डिलीट करवाई।
जांच
लोगों ने पकड़ लिया जवान का कॉलर
विवाद बढ़ने पर लोगों ने सुरक्षाकर्मी का फोन छीनने की कोशिश की, जिसके बाद वह कोच में भागने की कोशिश करने लगा। हालांकि, भीड़ ने उसको पकड़ लिया।
आरोपी की उम्र 55 साल से अधिक बताई जा रही है। अभी तक दिल्ली मेट्रो की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है, जिस पर लोग चिंता जता रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा CISF के हाथ में है।
ट्विटर पोस्ट
घटना का वीडियो
वर्दी में इस व्यक्ति पर बिना अनुमति महिलाओं की फोटो खेंचने का आरोप है।
— अश्विनी सोनी (@Ramraajya) August 16, 2026
साफ देखा जा सकता है हाथ काँप रहे है और ये भागने की कोशिश कर रहा है।
वायरल वीडियो दिल्ली मेट्रो का बताया जा रहा है।@OfficialDMRC @DelhiPolice इस वीडियो की जाँच और कार्यवाही करें। pic.twitter.com/xrZ2gJfRtB