कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के चलते दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन आज रहेंगे बंद
देश
दिल्ली मेट्रो ने शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से सुरक्षा कारणों से 17 स्टेशनों को बंद कर दिया है। यह फैसला कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शनों के मद्देनजर लिया गया है। जिन स्टेशनों को बंद किया गया है, उनमें आज सुबह झंडेवालान स्टेशन का नाम भी जुड़ गया है।
DMRC ने कहा- इंटरचेंज खुले रहेंगे
हालांकि, इन स्टेशनों के बंद होने के बावजूद राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट जैसे बड़े इंटरचेंज स्टेशन खुले हुए हैं। यात्री यहां से लाइनें बदल सकते हैं। DMRC ने बताया है कि ये स्टेशन अगले आदेश तक बंद ही रहेंगे।