
देश की पहली रैपिड रेल इसी महीने से दौड़ेगी, प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी
क्या है खबर?
दिल्ली से मेरठ के बीच चलने वाली देश की पहली रैपिड रेल इसी महीने से दौड़ने लगेगी। संभावना है कि 20 या 21 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे।
दिल्ली-मेरठ रीजनल रैपिड रेल परियोजना के पहले चरण में ट्रेन साहिबाबाद से दुहाई तक चलेगी। प्रधानमंत्री मोदी एक साथ 3 हाई स्पीड ट्रेनों को रवाना करेंगे।
भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने बताया कि गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रैपिड रेल स्टेशन देखने गाजियाबाद आए थे।
उद्घाटन
पहले चरण में 17 किलोमीटर चलेगी ट्रेन
पहले चरण में ट्रेन को साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर तक चलाया जाएगा। इसके बाद अन्य चरणों के तहत दूरी बढ़ाई जाएगी। यह दूरी लोग 8 मिनट में तय कर सकेंगे।
NDTV के मुताबिक, दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ का किराया 200 रुपये होगा। अभी 17 किलोमीटर का 50 रुपये किराया होगा।
रैपिड रेल चलने पर 50 मिनट में लोग दिल्ली से मेरठ पहुंच सकते हैं। अभी करीब 8 लाख लोग मेरठ से दिल्ली आते-जाते हैं।
जानकारी
रैपिड रेल के बारे में जरूरी बातें
रैपिड रेल परियोजना 2019 में शुरू हुई Lr और दिल्ली-मेरठ तक 82 किलोमीटर का कार्य 2025 तक पूरा होगा। रैपिड रेल 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के लिए डिजाइन है, लेकिन परीक्षण 160 पर किया गया। इसकी औसत गति 100 किमी प्रतिघंटा रहेगी।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली-मेरठ रूट पर चलेगी रैपिड मेट्रो
"मेरठ से दिल्ली की दूरी अब सिर्फ 40 मिनट रह जाएगी"
— MUSKAN KATARIA (@MUSKANKATARIY16) October 10, 2023
मेरठ से दिल्ली के बीच देश की पहली रैपिड रेल इस नवरात्र से आम जनता के लिए उपलब्ध हो जाएगी। पीएम मोदी 16 अक्टूबर को पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. #meerut #Delhi pic.twitter.com/3N4Kz6UleG