Loading...
दिल्ली के लाजपत नगर में 4 मंजिला इमारत के बेसमेंट में लगी आग, एक की मौत
दिल्ली के लाजपत नगर में 4 मंजिला इमारत के बेसमेंट में लगी आग

दिल्ली के लाजपत नगर में 4 मंजिला इमारत के बेसमेंट में लगी आग, एक की मौत

लेखन गजेंद्र
Nov 19, 2026
01:46 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के लाजपत नगर-2 स्थित एक 4 मंजिला इमारत के बेसमेंट में बुधवार को आग लग गई, जिसमें एक 23 वर्षीय युवक की जलकर मौत हो गई। आग दोपहर 1 बजे जी-5 इमारत में लगी थी। बताया जा रहा है कि इमारत के बेसमेंट में एक मीडिया हाउस का कार्यालय था। मृतक की पहचान गौर के रूप में हुई है, जो मीडिया हाउस में कर्मचारी थे। यहां 38 वर्षीय परमजीत शर्मा 30 प्रतिशत झुलस गए हैं, जिनका उपचार जारी है।

हादसा

कैसे लगी आग?

दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल के 4 वाहन भेजे गए थे, जिन्होंने आग पर काबू पा लिया।

समय रहते दोनों कर्मचारियों को बाहर निकाला गया, लेकिन गौरव की सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई।

शुरूआती जांच में पता चला है कि बेसमेंट में वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसकी चिंगारी से आग भड़की थी। पुलिस ने ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

जांच

इमारत में लोगों के घर भी

पुलिस ने बताया कि 4 मंजिला इमारत के बेसमेंट में कार्यालय चलता है, जिसे इमारत के मालिक ही चलाते हैं। ऊपर के मंजिलों पर मालिक के परिवार और रिश्तेदार रहते हैं।

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इमारत में आग से सुरक्षा के उपकरण लगाने का वेल्डिंग काम चल रहा था।

कंपनी के 2 कर्मचारी वेल्डिंग का काम देख रहे थे। मौके पर अन्य कोई कर्मचारी नहीं था।

ADVERTISEMENT