Page Loader
दिल्ली: गाजीपुर के बाद अब जनकपुरी में कूड़े का पहाड़? दूर तक दिखा कूड़ा ही कूड़ा
दिल्ली के जनकपुरी में दूसरा गाजीपुर बनता दिख रहा है (प्रतीकात्मक तस्वीर: एक्स/@Randhr602)

दिल्ली: गाजीपुर के बाद अब जनकपुरी में कूड़े का पहाड़? दूर तक दिखा कूड़ा ही कूड़ा

लेखन गजेंद्र
Jul 25, 2024
05:09 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के गाजीपुर में कूड़े का पहाड़ की पूरे देश में कुख्यात है। इसे हटाने के तमाम दावे किए जा चुके हैं, लेकिन नतीजा नहीं दिख रहा।

सोशल मीडिया पर ऐसा ही दूसरा वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि दिल्ली के जनकपुरी में दूसरा कूड़े का पहाड़ बन रहा है।

वीडियो में 38 सेकेंड के वीडियो में सड़क का किनारा कूड़े से पटा दिख रहा है, जिससे लोगों को काफी समस्या हो रही है।

दावे

कूड़े का पहाड़ हटाने का था दावा

दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने दावा किया था कि वह नगर निगम चुनाव जीतने के बाद सबसे पहले कूड़े का पहाड़ हटाएगी, लेकिन चुनाव जीतने के बाद इसे हटाने के मजबूत प्रयास नहीं दिख रहे।

वीडियो साझा करते हुए एक्स उपयोगकर्ता ने लिखा, 'ये कूडे का पहाड़ बाइपास या गाजीपुर का नहीं, ये जनकपुरी C1 में पहाड़ बनाने जा रहा है। नगर निगम वाले भी कामचोर हो गए है और ठेकेदार का तो सबको पता है।'

ट्विटर पोस्ट

दिल्ली के जनकपुरी में दिखा कूड़ा