IRS अधिकारी की बेटी के हत्यारे ने अपराध कबूला, कहा- मकसद सिर्फ पैसा था
23 वर्षीय राहुल मीणा पर दिल्ली में एक चौंकाने वाले मामले का आरोप लगा है। उस पर 22 साल की एक IIT ग्रैजुएट से बलात्कार और फिर हत्या करने का आरोप है।
वारदात के बाद, मीणा ने द्वारका के एक होटल में फर्जी नाम से कमरा बुक कराया। उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं था, लेकिन उसने होटल स्टाफ को अपना आधार नंबर दे दिया। उसने बताया कि वह अलवर से आया है और किसी काम के सिलसिले में दिल्ली आया है। होटल मैनेजर को वह बिल्कुल शांत और सामान्य दिखा। उस वक्त उन्हें कुछ भी शकी नहीं लगा था।
पैसों के लिए किया जुरम, मीणा ने किया कबूल
पुलिस के मुताबिक, मीणा ने एक छुपी हुई चाबी का इस्तेमाल कर पीड़िता के घर में घुसकर इस वीभत्स वारदात को अंजाम दिया। वह घर से 12 लाख रुपये से ज्यादा नकद और कीमती सामान ले उड़ा। उसने पीड़िता की अंगुलियों के निशान से सेफ खोलने की भी कोशिश की थी। भागते समय उसने अपने कपड़े बदले और सारे सबूत मिटा दिए।
गिरफ्तारी के बाद मीणा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और बताया कि उसने यह वारदात केवल पैसों के लिए की थी। पुलिस अब उसके पुराने मामलों की जांच में जुटी है, जिसमें अलवर में दर्ज एक पुराना मामला भी शामिल है। पुलिस उसके परिवार से भी पूछताछ करेगी और उसका साइकोएनालिसिस भी कराएगी ताकि इस वारदात के पीछे की पूरी सच्चाई सामने आ सके।