सिंघु बॉर्डर पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी को कुचलकर भागा ड्राइवर, पुलिस ने घंटों में दबोचा
देश
बुधवार शाम को सिंघु बॉर्डर पर स्पीड मापने वाली डिवाइस लगाते समय दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल अमित को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के फौरन बाद ड्राइवर गाड़ी रोके बिना ही मौके से फरार हो गया।
दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार किया
हादसे के बाद अमित के साथियों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके परिवार में अब पत्नी और 2 छोटे बच्चे हैं। दिल्ली पुलिस ने CCTV फुटेज और फोरेंसिक सबूतों की मदद से कुछ ही घंटों के अंदर ही आरोपी को धर दबोचा।