दिल्ली में DTC बस ने राहगिरों को कुचला, गुस्साई भीड़ ने बस में आग लगाई
क्या है खबर?
दिल्ली में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां के नांगलाई-नजफगढ़ रोड पर दिल्ली परिवहन निगम (DTC) की बस ने 3 राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसा थाना निहाल विहार क्षेत्र में कमरुद्दीन नगर गांव मोड़ के पास हुआ। हादसे में एक स्कूटर सवार की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हैं। मृतक युवक की पहचान निहाल विहार निवासी रविकांत के रूप में हुई है। हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया।
हादसा
लोगों ने बस में आग लगाई
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने बस को घेर लिया। इस दौरान एक DTC बस में आग लगा दी और 6 से 7 बसों में तोड़फोड़ की। पुलिस का कहना है कि कम से कम 6 बसों के खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। वह मामले की जांच कर रही है। बस में आग लगने के बाद दमकल की टीम भी मौके पर बुलाई गई थी।
ट्विटर पोस्ट
घटना के बाद इलाके में तनाव
#BREAKING : DTC Bus Runs Over Scooter Rider in Nangloi. Several Injured, Bus Set on Fire
— upuknews (@upuknews1) March 9, 2026
A tragic accident has been reported from Delhi’s Nangloi area. A DTC bus crushed a youth riding a scooter, killing him on the spot. The bus also hit an e-rickshaw and several pedestrians,… pic.twitter.com/jLSB3eMOC0