
दिल्ली हवाई अड्डे पर कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हुई, हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब'
क्या है खबर?
दिल्ली में ठंड का असर दिखने लगा है। बुधवार को सुबह कोहरे की चादर ने शहर को ढक लिया। वायु प्रदूषण की वजह से भी कोहरे का असर अधिक दिखा।
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह 8:30 बजे दृश्यता शून्य दर्ज की गई है। इससे विमानों का आवागन थोड़ा प्रभावित हुआ।
दिल्ली की ओर आने वाली रेलगाड़ियों को भी कोहरे की धुंध की वजह से अपनी गति धीमी करनी पड़ी। यही हाल गुरूग्राम में भी रहा।
वायु प्रदूषण
दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' श्रेणी में
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (COCB) के अनुसार, बुधवार सुबह 7 बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 355 दर्ज किया गया, जबकि मंगलवार शाम 4 बजे AQI 334 था।
आनंद विहार में AQI 394, अशोक विहार 370, बवाना 386, दिलशाद गार्डन 342, ITO 372, जहांगीरपुरी 384, लोधी रोड 254, मुंडका 366, द्वारका 345, नजफगढ़ 353, नरेला 370, दिल्ली विश्वविद्यालय 383, पटपड़गंज 361, रोहिणी 372, शादीपुर 370, सोनिया विहार 384, विवेक विहार 358 और वजीरपुर में AQI 377 दर्ज किया गया।
मौसम
दिल्ली के तापमान में आएगी गिरावट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान बुधवार को 17.0 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 17.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जिसमें 0.9 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
IMD का कहना है कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली के तापमान में और गिरावट दिखेगी और धुंध बढ़ेगी।
दिन के अधिकांश समय कोहरा रहने के कारण सूरज की रोशनी न मिलने से अधिकतम तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली में कोहरे की चादर
#WATCH | A layer of smog engulfs the area around India Gate as the Air Quality Index (AQI) across Delhi continues to be in the 'Very Poor' category in several areas as per the Central Pollution Control Board (CPCB). pic.twitter.com/fysBenqUqL
— ANI (@ANI) November 13, 2024
ट्विटर पोस्ट
सुनिए, लोग क्या बोले
Delhi witnessed dense fog on its streets Wednesday morning, causing significant visibility issues. Drivers struggled, using headlights to navigate, particularly on BRT Road, where visibility was severely reduced.
— IANS (@ians_india) November 13, 2024
A local says,"This pollution is even more dangerous than a… pic.twitter.com/131hz3kBK1