दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कितना पड़ेगा टोल शुल्क? जानिए कितना सस्ता या महंगा पड़ेगा नया रास्ता
क्या है खबर?
दिल्ली से देहरादून के बीच आर्थिक कॉरिडोर मंगलवार से शुरू हो गया है। इस 213 किलोमीटर के सफर में लोग उत्तराखंड के पहाड़ और जंगलों की खूबसूरती को राष्ट्रीय राजधानी के करीब पाएंगे। पहले दिल्ली से देहरादून जाने में जो 6 घंटे लगते थे, अब एक्सप्रेसवे शुरू होने से ढाई घंटे लगेंगे। लोगों में इस एक्सप्रेसवे की यात्रा के साथ टोल शुल्क को लेकर भी बड़ी जिज्ञासा है। आइए, जानते हैं कि एक्सप्रेसवे पर लोगों को कितना टोल चुकाना पड़ेगा।
टोल
पूरे एक्सप्रेसवे पर पड़ेंगे 5 टोल
एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर बागपत, बरौत, शामली और सहारनपुर से होकर गुजरता है और देहरादून पहुंचता है। एक्सप्रेसवे पर 100 किमी प्रतिघंटे की गति निर्धारित है। कॉरिडोर में 5 प्रमुख टोल प्लाजा शामिल हैं। दिल्ली से देहरादून के पुराने रूट पर लोगों को टोल के रूप में 445 रुपये देने पड़ते थे। अब एक्सप्रेसवे पर एक तरफ का टोल 675 रुपये होंगे और 24 घंटे में वापस आने पर दोनों तरफ के 1,010 रुपये पड़ेंगे।
तुलना
दिल्ली से बागपत तक सफर होगा मुफ्त, इसके बाद पड़ेगा टोल
एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से बागपत के खेकड़ा तक कोई टोल शुल्क नहीं होगा। इसके बाद खेकड़ा से आगे बढ़ने पर काठा टोल पड़ेगा, जिस पर शुल्क देना होगा। दिल्ली-काठा (बागपत) तक 235 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 350 रुपये। दिल्ली-रसूलपुर (सहारनपुर) तक 420 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 630 रुपये। दिल्ली-सैयद माजरा तक 530 रुपये, 24 घंटे में वापसी पर 790 रुपये। दिल्ली-देहरादून तक 675 रुपये और 24 घंटे में वापसी पर 1010 रुपये देने होंगे।
तुलना
हवाई जहाज और रेल से कितना पड़ेगा सस्ता?
दिल्ली-देहरादून के बीच अगर रेल यात्रा की बात करें तो अकेले यात्रा करने पर जन शताब्दी से 175 रुपये, वंदे भारत से 1,075 रुपये टिकट लगता है। अगर 4 लोगों का समूह वंदे भारत से जाए तो लगभग 4,300 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। अब कार ट्रेन की तुलना में सस्ती होगी। दिल्ली-देहरादून तक हवाई यात्रा की बात करें तो 70 मिनट लगते हैं। हालांकि यह महंगी साबित होती है। इसमें प्रति व्यक्ति किराया 4,000 रुपये तक हो सकता है।
कनेक्टिविटी
लोगों को मिलेगी कनेक्टिविटी
दिल्ली से देहरादून तक यह परियोजना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख मार्गों से बेहतर कनेक्टिविटी देता है। अक्षरधाम से देहरादून तक 2.5 घंटे, गाजियाबाद से 2.15 घंटे, नोएडा से 2.45 घंटे, फरीदाबाद से 3.5 घंटे और गुरूग्राम से 3.5 से 4 घंटे लगेंगे। एक्सप्रेसवे से मसूरी की यात्रा का समय अब 7 घंटे से घटकर 4 घंटे रह गया है। ऋषिकेश और हरिद्वार तक का सफर का समय भी 2 घंटे कम होगा।
ट्विटर पोस्ट
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे
#WATCH | Uttarakhand: The Dehradun–Delhi Expressway, which is set to be inaugurated tomorrow by Prime Minister Narendra Modi, has an estimated total cost of around Rs 12,000 to Rs 13,000 crore.
— ANI (@ANI) April 13, 2026
The project also features Asia’s longest elevated wildlife corridor, spanning… pic.twitter.com/TZx8WYyQep