
दिल्ली: बसों में तैनात मार्शल्स को नहीं मिला महीनों से वेतन; विरोध-प्रदर्शन, बसों के आगे लेटे
क्या है खबर?
दिल्ली की बसों में तैनात मार्शल्स वेतन न मिलने से परेशान होकर धरने पर बैठ गए और चक्का जाम करने की कोशिश की। कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिल रहा।
दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के सैकड़ों मार्शल ने बुधवार को कश्मीरी गेट और तीस हजारी कोर्ट के पास सड़क जाम की और बसों के आगे लेटे। उन्होंने बसों को निकलने नहीं दिया।
मार्शल के रूप में तैनात सिविल डिफेंस स्वयंसेवक बिना नेता के प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शन
पहले उपराज्यपाल आवास पहुंचे थे मार्शल
सुबह कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन से पहले सैकड़ों मार्शल उपराज्यपाल आवास पहुंचे थे, लेकिन सुनवाई न होने पर उन्होंने कश्मीरी गेट पर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच खींचतान के कारण भी उनका वेतन फंसा हुआ है।
बता दें कि दिल्ली की प्रत्येक DTC बस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सरकार की ओर से मार्शल्स की तैनाती की गई है।
ट्विटर पोस्ट
कश्मीरी गेट पर मार्शल्स का प्रदर्शन
कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास डीटीसी के बस मार्शलों ने किया चक्का जाम, बसों के आगे सड़क पर लेटे, सुबह बड़ी तादाद में एलजी हाउस के पास इकट्ठा हुए थे सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स, 4 महीने से सैलरी नहीं मिलने के कारण सड़कों पर उतरकर जताया विरोध। @NBTDilli pic.twitter.com/cTkIVA1pyk
— Prashant Soni (@PrashantSoniNBT) October 10, 2023