LOADING...
दिल्ली विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, दोपहर 1:40 का दिया समय 
दिल्ली विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी

दिल्ली विधानसभा को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, दोपहर 1:40 का दिया समय 

लेखन गजेंद्र
Mar 25, 2026
12:52 pm

क्या है खबर?

दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले मंगलवार को विधानसभा को धमकी मिली थी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया की धमकी भरे ईमेल में विधानसभा परिसर में विस्फोटक लगाए जाने का दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि धमाका दोपहर 1:40 बजे होगा। धमकी को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। हालांकि, सुरक्षा जांच के बीच विधानसभा की कार्यवाही चल रही है।

धमकी

कोयंबटूर से आया है ईमेल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईमेल भेजने वाले ने खुद को तमिलनाडु के कोयंबटूर का बताया है। आरोपी ने बताया है कि वह राजनीतिक रूप से काफी ठगा महसूस कर रहा है। उसने कई व्यक्तिगत आरोप भी ईमेल में लगाए हैं। उसने बताया है कि उसे मीडिया और अदालत से कोई मदद नहीं मिली है। पुलिस ने फिलहाल साइबर एजेंसियों की मदद से ईमेल भेजने वाले का पता लगाना शुरू कर दिया है।

धमकी

कल विधानसभा अध्यक्ष को मिली थी धमकी

ईमेल भेजने वाले ने लिखा है कि वह 'संपत्ति को नुकसान' पहुंचाना चाहता हैं, इसलिए परिसर में मौजूद लोगों को हटा लिया जाए। उसने ईमेल में उग्र और विवादित नारे भी लिखे हैं। बता दें कि मंगलवार को विधानसभा के आधिकारिक ईमेल और विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के ईमेल पर धमकी आई थी, जिसके बाद बजट भाषण को 11 बजे तक स्थगित कर दिया गया था। मंगलवार को मिले ईमेल में खालिस्तान का जिक्र था।

Advertisement