LOADING...
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमाके का ईमेल मिला, बजट की कार्यवाही स्थगित
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम धमाके की धमकी वाला ईमेल मिला

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमाके का ईमेल मिला, बजट की कार्यवाही स्थगित

लेखन गजेंद्र
Mar 24, 2026
10:55 am

क्या है खबर?

दिल्ली की विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा बजट पेश किए जाने से पहले विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को बम धमाके का ईमेल मिला है। यह धमकी सुबह 7:28 बजे विधानसभा की आधिकारिक ईमेल और सुबह 7:49 बजे विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता की ईमेल पर मिली है, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने विधानसभा के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। बजट की कार्यवाही को सुबह साढ़े 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है।

धमकी

विधानसभा के पास मेट्रो स्टेशन को भी मिली धमकी

पुलिस ने बताया कि विधानसभा के पास स्थित मेट्रो स्टेशन को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। फिलहाल, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉवड भी जांच कर रहा है। धमकी भरे ईमेल में उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मंजींदर सिंह सिरसा के नाम का भी जिक्र है। पुलिस ने विधानसभा में आने-जाने पर रोक लगाई है।

बजट

धमकी में खालिस्तान का जिक्र

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईमेल में 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' का जिक्र है, जिसने धमकी में काफी उत्तेजक भाषा का उपयोग किया है। इसमें नेताओं से 'खुद की रक्षा' करने को कहा गया है और खालिस्तान जनमत संग्रह के समर्थन की बात कही है। सुरक्षा एजेंसियों ने ईमेल के स्रोत की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले स्कूलों को मिली धमकियों में भी खालिस्तान नेशनल आर्मी का जिक्र किया गया है।

Advertisement