Loading...
दिवाली से पहले दिल्ली का हवा 'बहुत खराब', AQI 350 के पार पहुंचा
दिवाली से पहले दिल्ली का हवा 'बहुत खराब'

दिवाली से पहले दिल्ली का हवा 'बहुत खराब', AQI 350 के पार पहुंचा

लेखन गजेंद्र
Nov 02, 2026
09:52 am

क्या है खबर?

अभी सर्दी की शुरूआत ठीक से हुई नहीं है, लेकिन दिल्ली में वायु प्रदूषण ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिवाली से पहले ही दिल्ली का वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' हो गया और कुछ इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 350 के पार पहुंचा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का 24 घंटे का औसत AQI 261 था, जो 'खराब' श्रेणी में आता है, लेकिन सोमवार को 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंच गया।

प्रदूषण

इन इलाकों की वायु गुणवत्ता खराब

CPCB के मुताबिक, सोमवार सुबह ITO और अरक्षरधाम पर AQI 349, इंडिया गेट और जनपथ में AQI 335, रोहिणी में 396, अलीपुर में 375, विवेक विहार में 370 और नरेला में 363 रहा।

चांदनी चौक में AQI 358, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 343 और बुराड़ी में 308, आया नगर में 276, इंदिरा गांधी हवाई अड्डा टर्मिनल-3 पर 263 और आनंद विहार में AQI 242 दर्ज किया गया।

दिल्ली में शाम 6 बजे के बाद वायु प्रदूषण बढ़ना शुरू हुआ।

प्रदूषण

शाम के बाद से बढ़ रहा प्रदूषण

दिल्ली में शाम को प्रदूषण बढ़ता दिख रहा है रविवार को शाम तक औसत AQI 272 था, जो रात 10 बजे 287 और 11 बजे 290 पर पहुंच गया।

राजधानी के 57 रिपोर्टिंग स्टेशनों में 50 पर हानिकारक PM2.5, जबकि बाकी 7 स्टेशनों पर PM10 मुख्य प्रदूषक था।

केंद्र के एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम (AQEWS) ने अनुमान लगाया कि दिल्ली की वायु गुणवत्ता सोमवार और मंगलवार को 'खराब' रहेगी, और बुधवार तक इसके 'बहुत खराब' होने की संभावना है।

ADVERTISEMENT

पाबंदी

दिल्ली में GRAP-1 लागू

दिल्ली में विंटर पॉल्यूशन एक्शन प्लान 1 नवंबर से लागू हुआ। इसके तहत, BS-VI एमिशन स्टैंडर्ड से कम वाली दिल्ली के बाहर की गाड़ियों को राजधानी में आने से रोक दिया गया है।

इससे पहले ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत धूल उड़ाने वाली तोड़-फोड़ और बाहर कंस्ट्रक्शन के कामों पर रोक लगा दी गई है।

सरकारी और निजी ऑफिस में 50 प्रतिशत कर्मचारियों को बुलाया गया है, जबकि बाकियों को घर से काम करना होगा।

ADVERTISEMENT

चालान

दिल्ली में वाहनों का कट रहा चालान

दिल्ली के अधिकारियों ने विंटर एक्शन प्लान के पहले दिन कुल 68.4 लाख रुपये का जुर्माना और पर्यावरण मुआवजा लगाया।

प्रवर्तन टीमों ने लगभग 15,000 गाड़ियों की चेकिंग की, बॉर्डर पॉइंट्स पर 1,539 को वापस भेजा और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUCC) के नियमों के उल्लंघन के लिए 566 चालान जारी किए।

दिल्ली से बाहर की BS-VI गाड़ियों पर लगी रोक के तहत 14,930 गाड़ियों की चेकिंग की, जिनमें से करीब 10.31 प्रतिशत को वापस भेज दिया गया।

पाबंदी

दिल्ली में कब लागू होता है GRAP?

दिल्ली में GRAP प्रदूषण के स्तर को देखते हुए लागू किया जाता है। AQI 200 तक रहने पर यह प्रदूषण 'मध्यम' श्रेणी में आता है, जिसमें कोई पाबंदी लागू नहीं होती।

AQI 201 को पार करके 300 तक पहुंचता है तो 'खराब' श्रेणी में GRAP-1 लागू होता है। AQI 301-400 पर 'बहुत खराब' श्रेणी में GRAP-2, AQI 401-450 पर 'गंभीर' श्रेणी में GRAP-3 और AQI 450 से अधिक होने पर 'अति गंभीर' श्रेणी में GRAP-4 लागू होता है।

ADVERTISEMENT