LOADING...
दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर कार से 3 शव बरामद, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका
दिल्ली में पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर कार से 3 शव बरामद हुए हैं

दिल्ली: पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर कार से 3 शव बरामद, पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

Feb 08, 2026
09:21 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर एक कार से 3 लोगों के शव बरामद हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को शवों को पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेग। प्रारंभिक जांच में पुलिस तीनों के आत्महत्या करने की आशंका जता रही है। कार में एकसाथ 3 लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बरामदगी

पुलिस को कैसे मिले तीनों शव?

पुलिस उपायुक्त (DCP) सचिन शर्मा ने बताया कि शाम करीब 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में पीरागढ़ी फ्लाई ओवर पर सफेद रंग की कार में शव होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसमें 3 शव थे। उन्होंने बताया कि उनके पास मिले दस्तावेजों से मृतकों की पहचान रणधीर (76), नरेश सिंह (47) और लक्ष्मी देवी (40) के रूप में हुई है। इसके बाद तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया।

आशंका

पुलिस ने जताई आत्महत्या की आशंका

DCP सचिन ने बताया कि अब तक की जांच के आधार पर तीनों मृतकों के आत्महत्या करने की आशंका नजर आ रही है। संभवत: तीनों ने जहरीला पदार्थ खाने के बाद कार को फ्लाई ओवर खड़ा कर अंदर से लॉक कर लिया। उन्होंने बताया कि माैके पर लूटपाट, चोरी या हाथापाई से संबंधित किसी भी प्रकार की गड़बड़ी के तत्काल कोई संकेत नहीं मिले हैं। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

Advertisement