पुणे-गुवाहाटी इंडिगो विमान के शौचालय में मिला बम का फर्जी नोट
पुणे से गुवाहाटी जाने वाली इंडिगो के एक विमान को 2 घंटे तक रोके रखा गया। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि, क्रू मेंबर्स को विमान के शौचालय में हाथ से लिखा एक बम का नोट मिला।
यह नोट उन्हें नियमित जांच के दौरान मिला था। इसके मिलने के बाद हवाई अड्डा सुरक्षा कर्मियों और पुलिस ने तुरंत पूरे विमान की तलाशी ली। हालांकि, तलाशी में कोई खतरनाक चीज नहीं मिली। इसके बाद विमान ने सुरक्षित उड़ान भरी।
बम की झूठी धमकी पर FIR दर्ज
पुलिस ने यह नोट रखने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
वरिष्ठ निरीक्षक गोविंद जाधव ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में इस तरह की यह तीसरी घटना है। इससे पहले मार्च में भी एक ऐसा ही बम होक्स हुआ था, जिसके चलते इंडिगो के विमान को 8 घंटे की देरी हुई थी।
पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि, दोषियों को पकड़ा जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।