कर्नाटक: दावणगेरे में EVM स्ट्रॉन्गरूम की चाबियां 'गायब'! ताले तोड़ने की नौबत आई
कर्नाटक की दावणगेरे दक्षिण विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू होते ही मुश्किल में पड़ गई। वजह थी EVM स्ट्रॉन्गरूम की चाबियां गायब होना, जिसके चलते काउंटिंग का काम अटका रहा।
हालात ऐसे बने कि सुरक्षाकर्मियों की निगरानी में ताले तोड़ने तक की कोशिश की गई, ताकि गिनती का काम आगे बढ़ सके। शामनूर शिवशंकराप्पा के निधन के बाद हो रहा यह उपचुनाव कांग्रेस और BJP, दोनों के लिए ही प्रतिष्ठा का प्रश्न बन गया है।
कांग्रेस ने शमनूर के पोते को मैदान में उतारा
कांग्रेस इन सीटों पर अपनी पकड़ बनाए रखने के लिए दिग्गज नेता शमनूर शिवशंकरप्पा के पोते समर्थ को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, टिकट बंटवारे को लेकर काफी अटकलों का बाजार गर्म था, पर पार्टी ने आखिरकार शमनूर के परिवार के सदस्य को ही टिकट दिया है। उधर, BJP इस उपचुनाव को 2028 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को झटका देने के मौके के तौर पर देख रही है। कांग्रेस के भीतर ही आपसी फूट की खबरें भी सामने आई थीं, जिसके बाद पार्टी ने अपने कुछ कार्यकर्ताओं पर सख्त एक्शन भी लिया था। इस चुनाव का परिणाम कैबिनेट में भी फेरबदल ला सकता है।