आंध्र प्रदेश में अर्नब-मुरसु का रौद्र रूप: 7 लाख किसानों की 3,200 करोड़ रुपये की फसले तबाह
एक के बाद एक आए चक्रवात अर्नब और मुरसु ने आंध्र प्रदेश को बुरी तरह से प्रभावित किया है। इन चक्रवातों की वजह से 4.91 लाख हेक्टेयर में लगी फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे 7.09 लाख से ज्यादा किसान गहरे संकट में फंस गए हैं। राज्य को भारी नुकसान झेलना पड़ा है और करीब 13 लाख टन से ज्यादा की उपज खत्म हो गई है। इसी तरह कुल 3,200 करोड़ रुपये से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।
आंध्र प्रदेश ने मांगी आर्थिक मदद
अकेले चक्रवात अर्नब ने ही 5 लाख से ज्यादा किसानों को प्रभावित किया, वहीं मुरसु की वजह से लगभग 2 लाख और किसान इसकी चपेट में आ गए। डॉ बीआर अंबेडकर कोनासीमा जैसे कुछ जिले खासकर बुरी तरह प्रभावित हुए, जहां फसलों को करीब 3.5 अरब रुपये का नुकसान हुआ है। राहत और बचाव का काम जारी है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने वाले हर व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए ज्यादा आर्थिक सहायता और तेजी से नुकसान का आकलन करना बेहद जरूरी है।