चक्रवात 'मुरसु' पड़ा कमजोर, तेलंगाना के लिए IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
देश
तेलंगाना के लोगों के लिए मौसम विभाग की तरफ से एक जरूरी खबर है। IMD ने बुधवार को भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम और महबूबाबाद जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। चक्रवात 'मुरसु' अब कमजोर पड़ गया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ इलाकों में खराब मौसम का सामना करना पड़ सकता है।
तेलंगाना में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
आदिलाबाद और कुमारम भीम आसिफाबाद जैसे जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं और बारिश हो सकती है। वहीं, हैदराबाद की बात करें तो दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे। शहर में शाम या रात तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। यहां का तापमान 21 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।