'अर्नब' तूफान डिप्रेशन में बदला, पर बंगाल में नहीं थमी बारिश; सागर द्वीप पर रिकॉर्डतोड़ वर्षा
चक्रवात 'अर्नब' की ताकत अब कम हो गई है और यह सिर्फ एक डिप्रेशन बनकर रह गया है, लेकिन पश्चिम बंगाल में इसकी वजह से अभी भी अच्छी-खासी बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया है कि यह सिस्टम दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिणी ओडिशा के ऊपर बना हुआ है। आज रात तक इसके और कमजोर होने की संभावना है।
शुक्रवार तक पूरे इलाके में और बारिश होने की उम्मीद है। वहीं, पश्चिम बंगाल में शनिवार तक आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान है।
सागर द्वीप पर रिकोड 81.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज
दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाडग्राम, बांकुड़ा और पुरुलिया जैसे दक्षिणी जिलों में भारी बारिश हो रही है।
दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जैसे उत्तरी पहाड़ी इलाकों में भी अच्छी बारिश देखने को मिलेगी।
अब तक सागर द्वीप में सबसे ज्यादा बारिश हुई है, जहां सिर्फ 24 घंटों में 81.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।