2,000 करोड़ रुपये का नुकसान झेल चुके दिल्ली के बाजार, अब CTI ने गृह मंत्री से की ये अपील
दिल्ली का चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने गृह मंत्री अमित शाह से गुहार लगाई है कि दिवाली तक दिल्ली में कोई विरोध प्रदर्शन न होने दिया जाए।
दरअसल, कॉकरोच जनता पार्टी की तिरंगा मार्च 16 अक्टूबर को होनी है। व्यापारियों को डर है कि इस मार्च की वजह से खरीदार बाजारों से दूर रहेंगे, जबकि त्योहारों के इस मौसम में ही वे अच्छे कारोबार की उम्मीद करते हैं।
CTI ने कहा- 2,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ
10 अक्टूबर को एक प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद CTI ने बताया कि दिल्ली के बाजारों को 2,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान झेलना पड़ा। उनका कहना है कि इन 3 दिनों में बाजारों में बिजनेस लगभग 70 प्रतिशत तक गिर गया था।
व्यापारियों के लिए नवरात्रि और दिवाली का समय बहुत महत्वपूर्ण होता है। उनकी सालभर की ज्यादातर कमाई इसी दौरान होने वाली बिक्री से आती है। इसलिए, व्यापारियों का कहना है कि इस त्योहारी सीजन में शांति और व्यवस्था बनाए रखना पहले से कहीं ज्यादा जरूरी है।