आतंकी लतीफ भट के मारे जाने के बाद CRPF महानिदेशक ने कही ये बात
क्या है खबर?
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के कमांडर लतीफ भट के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) महानिदेशक जीपी सिंह का बयान आया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'बधाई हो दोस्तों। कुछ व्यंजन ठंडे ही परोसे जाने पर सबसे अच्छे लगते हैं, भले ही मौसम ठंडा क्यों न हो।' हालांकि, महानिदेशक ने यह किस परिप्रेक्ष्य में लिखा है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन इसका मतलब मुठभेड़ की सफलता से बताया गया है।
मुठभेड़
मस्जिद में छिपा था भट
बुधवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई एक नई मुठभेड़ में भट मारा गया है। वह जंगलपोरा इलाके की एक मस्जिद में छिपा हुआ था।
ऑपरेशन के दौरान, कुलगाम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अनायत अली ने भट के साथ वीडियो कॉल की थी और उससे आत्मसमर्पण करने को कहा था, लेकिन उसने मना कर दिया।
भट सोमवार को हुई मुठभेड़ में बचकर भाग निकला था, जबकि उसका साथी उमर निसार डार मारा गया था।
ट्विटर पोस्ट
CRPF प्रमुख का पोस्ट
Congratulations guys. Some dishes are best served cold, even in cold weather.
— GP Singh (@gpsinghips) November 18, 2026