दिल्ली: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का हिस्सा गिरा, क्रेन चालक की मौत
क्या है खबर?
दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग-48 के पास बन रहे फ्लाईओवर का एक हिस्सा बुधवार को गिर गया। हादसे में क्रेन चालक की मौत हो गई।
हादसे के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) मनोज सी ने बताया कि घायल को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया। चालक पर सामान उठाने की जिम्मेदारी थी।
निर्माणाधीन फ्लाईओवर का काम दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए चलाया जा रहा है।
हादसा
निर्माणाधीन अंडरपास में मिट्टी में मजदूर दबा, घायल
ऐसी ही एक घटना में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के इलाके में चल रहे अंडरपास के काम के दौरान मंगलवार को मिट्टी डालने के दौरान एक मजदूर दब गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान गड्ढे में मिट्टी डालने का काम किया जा रहा था, इस दौरान मजदूर उसी मिट्टी की चपेट में आ गया। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। निर्माण कार्य पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।