NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.22 लाख मरीज, अब तक तीन लाख से अधिक मौतें
    अगली खबर
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.22 लाख मरीज, अब तक तीन लाख से अधिक मौतें

    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 2.22 लाख मरीज, अब तक तीन लाख से अधिक मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    May 24, 2021
    09:21 am

    क्या है खबर?

    भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 2,22,315 नए मामले सामने आए और 4,454 मरीजों की मौत हुई।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,67,52,447 हो गई है। इनमें से 3,03,720 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है।

    सक्रिय मामलों की संख्या कम होकर 27,20,716 रह गई है।

    भारत से पहले केवल अमेरिका और ब्राजील ऐसे देश है, जहां कोरोना से तीन लाख से अधिक मौतें हुई हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    बीते दिन ठीक हुए 3.02 लाख मरीज

    कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 3,02,544 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 2,37,28,011 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 88.30 प्रतिशत है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 19,28,127 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में 33.05 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    सर्वाधिक प्रभावित राज्य

    महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 88,620 मौतें

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 55,79,897 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 88,620 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 24,24,904 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 25,282 मौतें हुई हैं।

    इसी तरह 2,347,966 मामलों और 7,358 मौतों के साथ केरल और 18,42,344 मामलों और 20,468 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    नए मामले और मौतें

    कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?

    नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 26,672 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 594 मरीजों की मौत हुई। यहां पिछले कुछ दिनों से मामलों में लगातार गिरावट आ रही है।

    इसी तरह कर्नाटक में 25,979 लोगों को संक्रमित पाया गया और 626 मरीजों की मौत हुई, वहीं केरल में 25,820 मामले सामने आए और 188 मौतें हुईं।

    तमिलनाडु में 35,483 नए मामले सामने आए और 422 मरीजों की मौत हुई।

    जानकारी

    वैक्सीनेशन अभियान की क्या स्थिति?

    देश में चल रहे दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो अब तक वैक्सीन की 19,60,51,962 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। बीते दिन मात्र 9,42,722 खुराकें लगाई गईं। वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार बड़ी चिंता का विषय बनी हुई है।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 34.59 लाख लोगों की मौत

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 16.69 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 34.59 लाख लोगों की मौत हुई है।

    सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 3.31 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और लगभग 5.90 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद भारत दूसरा सर्वाधिक प्रभावित देश है।

    वहीं तीसरे सबसे अधिक प्रभावित देश ब्राजील में 1.60 करोड़ संक्रमितों में से लगभग 4.49 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस
    कोरोना वायरस के मामले

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    कर्नाटक

    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 16,946 नए मामले, 198 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 15,144 नए मामले, 181 मरीजों की मौत भारत की खबरें
    फरवरी में लॉन्च होंगी देश में बनी दो नई इलेक्ट्रिक बाइक्स, प्री बुकिंग शुरू गोवा
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन सामने आए 10,064 मामले, आठ महीनों में सबसे कम भारत की खबरें

    महाराष्ट्र

    कोरोना: देश में बीते दिन सामने आए 3.92 लाख मामले, रिकॉर्ड 3,689 मौतें भारत की खबरें
    महिंद्रा बोलेरो पिकअप ट्रकों के जरिये महाराष्ट्र में पहुंचा रही ऑक्सीजन सिलेंडर, शुरू की यह पहल भारत की खबरें
    कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमा करने में कैसे सफल रही मुंबई? मुंबई
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दो करोड़ पार, बीते दिन मिले 3.57 लाख मरीज भारत की खबरें

    कोरोना वायरस

    कोरोना संक्रमित पाए गए 91 वर्षीय मिल्खा सिंह, घर पर ही हैं क्वारंटाइन एथलेटिक्स
    कोरोना काल में बजाज ने दी राहत, 31 जुलाई तक बढ़ी फ्री सर्विस भारत की खबरें
    दिल्ली: बीते दिन 1 अप्रैल के बाद सबसे कम नए कोरोना मामले, पॉजिटिविटी रेट भी गिरी दिल्ली
    कोरोना वायरस: जून के अंत तक प्रतिदिन किए जा सकेंगे 45 लाख टेस्ट- बलराम भार्गव भारत की खबरें

    कोरोना वायरस के मामले

    साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित कोरोना वायरस
    कोरोना: देश में बीते दिन मिले 3.29 लाख नए मरीज, कई दिनों बाद घटे सक्रिय मामले भारत की खबरें
    उत्तर प्रदेश: मौलवी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए हजारों लोग, नियमों की उड़ाई धज्जियां उत्तर प्रदेश
    कोरोना वायरस: दिल्ली में मामलों में गिरावट जारी; बीते दिन मिले 12,481 संक्रमित, पॉजिटिविटी रेट गिरी दिल्ली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025