दिल्ली का दंपत्ति निकला ISI का जासूस, 30,000 रुपये में बेचते थे देश के राज
दिल्ली से एक कपल को गिरफ्तार किया गया है। साहिल (25) और समीरा (21) नाम के इस जोड़े पर पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के लिए जासूसी करने का आरोप है। स्पेशल सेल ने इन्हें पकड़ा है।
पुलिस का कहना है कि ये दोनों 2024 से सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान में बैठे खुफिया ऑपरेटिव (PIOs) के संपर्क में थे। दुबई के रास्ते भारत के सिम कार्ड पाकिस्तान भेजे जाते थे। इन सिम कार्ड्स का इस्तेमाल पाकिस्तान में बैठे PIOs वॉट्सऐप अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए करते थे, ताकि वे भारत में लोगों से गुपचुप तरीके से जुड़ सकें।
फॉरेंसिक जांच में चैट और 30,000 का खुलासा
जांचकर्ताओं को पता चला है कि साहिल सैन्य इलाकों और कोर्ट-मार्शल मामलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी जुटाता था। इन कामों के बदले कपल को अपने हैंडलर से 30,000 रुपये मिले थे। उनके फोन की फॉरेंसिक जांच की गई, जिसमें पाकिस्तानी हैंडलर के साथ हुई बातचीत मिली।
पुलिस का मानना है कि ये चैट यह समझने में बहुत अहम हैं कि ये जासूसी का नेटवर्क कितना गहरा फैला हुआ है। फिलहाल, जांच अभी जारी है और अधिकारी इस मामले में शामिल और लोगों की तलाश कर रहे हैं।