कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 11,610 मामले, कई दिन बार 100 रहा मौत का आंकड़ा
क्या है खबर?
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 11,610 नए मामले सामने आए और 100 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा। पिछले कुछ हफ्ते में यह पहली बार है जब मौत का आंकड़ा तीन अंकों में रहा है।
इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,09,37,320 हो गई है। इनमें से 1,55,913 लोगों को इस खतरनाक वायरस के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1,36,549 हो गई है।
रिकवरी रेट और टेस्टिंग
बीते दिन ठीक हुए लगभग 12,000 मरीज
कोरोना वायरस के संक्रमण को हराकर ठीक होने वालों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,833 मरीज ठीक हुए।
इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 1,06,44,858 हो गई है। देश की रिकवरी रेट 97.33 प्रतिशत है।
इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 6,44,931 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 20.80 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।
राज्यों की स्थिति
ये हैं सबसे अधिक प्रभावित राज्य
अगर सबसे अधिक प्रभावित राज्यों पर नजर डालें तो महाराष्ट्र में अब तक 20,71,306 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 51,591 लोगों की मौत हुई है।
दूसरे सर्वाधिक प्रभावित राज्य केरल में अब तक 10,11,956 लोगों को संक्रमित पाया गया है और 4,016 मौतें हुई हैं।
9,46,076 मामलों और 12,273 मौतों के साथ कर्नाटक और 8,88,959 मामलों और 7,163 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।
नए मामले और मौतें
कैसे हैं सर्वाधिक प्रभावित राज्यों के हालात?
नए मामलों की बात करें तो महाराष्ट्र में बीते दिन 3,663 लोगों को संक्रमित पाया गया, वहीं 39 मरीजों की मौत हुई।
इसी तरह केरल में बीते दिन 4,937 लोगों को संक्रमित पाया गया और 18 मरीजों की मौत हुई।
आंध्र प्रदेश में 60 नए मामले सामने आए और किसी मरीज की मौत नहीं हुई, वहीं कर्नाटक में 438 मामले सामने आए और छह लोगों की मौत हुई। दोनों राज्यों में स्थिति नियंत्रण है।
डाटा
लगभग 90 लाख लोगों को लगाई गई वैक्सीन
वैक्सीनेशन अभियान की बात करें तो देश में अब तक 89,99,230 लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक लगाई जा चुकी है। बीते दिन 2,76,943 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। अभी स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
वैश्विक स्थिति
दुनियाभर में 10.95 करोड़ लोग संक्रमित
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 10.95 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 24.18 लाख लोगों की मौत हुई है।
सर्वाधिक प्रभावित अमेरिका में 2.78 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 4.88 लाख लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या के मामले में केवल अमेरिका भारत से आगे है।
तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 99.22 लाख संक्रमितों में से लगभग 2.41 लाख से अधिक मरीजों की मौत हुई है।