NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पार, अब तक 1.45 लाख मौतें
    अगली खबर
    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पार, अब तक 1.45 लाख मौतें

    देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पार, अब तक 1.45 लाख मौतें

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 19, 2020
    09:23 am

    क्या है खबर?

    भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से ऊपर पहुंच गई है। अमेरिका के बाद केवल भारत ऐसा देश है, जहां कोरोना के एक करोड़ से ज्यादा मामले हैं।

    सितंबर में महामारी के पीक के दौरान देश में रोजाना मिलने वाले मामलों की संख्या एक लाख के करीब पहुंच गई थी, लेकिन उसके बाद से संक्रमण की रफ्तार लगातार धीमी हुई है।

    भारत में 90 लाख से एक करोड़ मामले होने में लगभग एक महीने का समय लगा है।

    कोरोना संक्रमण

    देश में कोरोना के कुल कितने मामले?

    भारत में बीते दिन कोरोना वायरस से संक्रमण के 25,152 नए मामले सामने आए और 347 मरीजों ने इसकी वजह से दम तोड़ा।

    इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 1,00,04,599 हो गई है। इनमें से 1,45,136 लोगों को महामारी के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी है। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 3,08,751 हो गई है।

    देश में बीते छह दिनों से 30,000 से कम नए मामले सामने आ रहे हैं।

    रिकवरी रेट और टेस्टिंग

    देशभर में 16 करोड़ से अधिक टेस्ट

    ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो बीते दिन देशभर में कोरोना वायरस के 29,885 मरीज ठीक हुए।

    इसी के साथ महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 95,50,712 हो गई है। देश में रिकवरी 95.40 प्रतिशत पहुंच गई है।

    इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देशभर में 11,13,406 टेस्ट किए गए। महामारी की शुरूआत से अब तक देश में लगभग 16 करोड़ कोरोना वायरस टेस्ट किए जा चुके हैं।

    कोरोना वायरस

    देश के ये राज्य सबसे ज्यादा प्रभावित

    सबसे अधिक प्रभावित राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 18,88,767 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और 48,574 लोगों की मौत हुई है।

    दूसरे सबसे अधिक प्रभावित राज्य कर्नाटक में अब तक 9,07,123 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, वहीं 11,989 लोगों की मौत हुई है।

    8,77,806 मामलों और 7,070 मौतों के साथ आंध्र प्रदेश और 8,04,650 मामलों और 11,954 मौतों के साथ तमिलनाडु अगले दो सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

    वैश्विक स्थिति

    दुनियाभर में 7.56 करोड़ लोग संक्रमित

    जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक लगभग 7.56 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, वहीं 16.73 लाख की मौत हुई है।

    सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में 1.74 करोड़ लोग संक्रमित हो चुके हैं और 3.13 लाख लोगों की मौत हुई है। यहां कई दिन से औसतन दो लाख से अधिक मामले सामने आ रहे हैं.।

    तीसरे नंबर पर काबिज ब्राजील में 71.63 लाख संक्रमितों में से लगभग 1.86 लाख मरीजों की मौत हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    कर्नाटक
    महाराष्ट्र
    ब्राजील

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    भारत की खबरें

    कोरोना महामारी के खिलाफ जीत की राह पर उत्तर प्रदेश, महीनेभर में मिलेगी वैक्सीन- योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ
    मुंबई हमले के साजिशकर्ता लखवी को हर महीने 1.5 लाख रुपये देगा पाकिस्तान, मंजूरी मिली पाकिस्तान समाचार
    केंद्र की राज्यों को सलाह, कुल जांच में से 30-40 प्रतिशत ही हो रैपिड एंटीजन टेस्ट स्वास्थ्य मंत्रालय
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 30,006 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 98 लाख पार दिल्ली

    कर्नाटक

    उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद हैं सबसे ज्यादा इंजीनियर और पोस्ट ग्रेजुएट कैदी- NCRB भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: 23 राज्यों में घटे सक्रिय मामले, लेकिन केरल में लगातार बिगड़ रही स्थिति महाराष्ट्र
    कोरोना वायरस: देश में बीते दिन 66,732 नए मामले, 816 ने तोड़ा दम भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के खिलाफ देश की लड़ाई में पिछड़ रहे हैं ये चार राज्य महाराष्ट्र

    महाराष्ट्र

    मुंबई: मार्च से अपनी मां के शव के साथ रहती पाई गई महिला मुंबई पुलिस
    कोरोना वायरस: बिगड़ते हालातों के बीच सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगी स्टेटस रिपोर्ट दिल्ली
    सुनामी जैसी हो सकती है कोरोना वायरस की दूसरी लहर- उद्धव ठाकरे मुंबई
    'अखंड भारत' में विश्वास, एक दिन कराची भी भारत का हिस्सा होगा- देवेंद्र फडणवीस शिवसेना समाचार

    ब्राजील

    कोरोना वायरस: देश में कुल संक्रमितों की संख्या 54 लाख पार, बीते दिन 92,605 नए मामले भारत की खबरें
    चीन में सीफूड की पैकिंग पर पाया गया कोरोना वायरस, दो कर्मचारी संक्रमित चीन समाचार
    कोरोना वायरस: भारत में संक्रमितों की संख्या 59 लाख पार, बीते दिन मिले 85,362 नए मरीज भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: बड़े स्तर पर वैक्सीन उपलब्ध होने तक हो सकती हैं 20 लाख मौतें- WHO भारत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025