NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / सूरत: महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया मास्क नहीं पहनने पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप
    अगली खबर
    सूरत: महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया मास्क नहीं पहनने पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप
    सूरत में कांस्टेबल ने किया महिला से दुष्कर्म।

    सूरत: महिला ने पुलिसकर्मी पर लगाया मास्क नहीं पहनने पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप

    लेखन भारत शर्मा
    Jun 16, 2021
    05:23 pm

    क्या है खबर?

    कोरोना वायरस महामारी से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेसिंग को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इसकी पालना के लिए पुलिस ने खासी सख्ती भी बरती है।

    इसी बीच गुजरात के सूरत में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने उमरपाड़ा पुलिस थाने में तैनात एक कांस्टेबल पर मास्क नहीं पहनने पर कार्रवाई की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    प्रकरण

    पुलिसकर्मी ने अप्रैल 2020 में दिया था वारदात को अंजाम

    टाइम्स नाऊ के अनुसार महिला की ओर से पलसाणा थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि वह अप्रैल 2020 में अपनी सोसायटी से बाजार में दूध लेने गई थी।

    पलसाणा थाने पर तैनात कांस्टेबल नरेश कपाड़िया (वर्तमान में उमरपाड़ा थाने में कार्यरत) ने उसे मास्क नहीं पहनने और कार्रवाई के लिए थाने ले जाने के लिए कार में बैठा लिया।

    इसके बाद आरोपी उसे थाने ले जाने की जगह नवसारी रोड पर सुनसान जगह पर ले गया।

    घटना

    आरोपी पुलिसकर्मी ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो

    महिला ने आरोप लगाया कि नवसारी रोड पर कांस्टेबल कपाड़िया ने उस पर स्प्रे छिड़ककर बेसुध कर दिया। इसके बाद उसने पहले उससे मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया।

    उस दौरान उसने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद वह उसे कार में बैठाकर फिर से सोसायटी के दरवाजे पर छोड़ गया।

    उस दौरान उसने घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी थी।

    दुष्कर्म

    आरोपी ने अश्लील वीडियो के दम पर बार-बार किया दुष्कर्म

    महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी कांस्टेबल कपाड़िया ने बाद में कई बार अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे दुष्कर्म किया था। इस बीच वह एक बार गर्भवती भी हो गई थी, लेकिन आरोपी ने उसका गर्भपात कर दिया।

    उसने कई बार आरोपी से अश्लील वीडियो और फोटो डिलीट कर उसे आजाद करने की मांग भी की, लेकिन आरोपी ने उसकी एक नहीं सुनी। ऐसे में अब उसने हिम्मत कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    आरोप

    आरोपी कांस्टेबल की पत्नी ने पीड़िता के खिलाफ दर्ज कराया मामला

    इस मामले में आरोपी कांस्टेबल कपाड़िया की पत्नी पार्वती ने दुष्कर्म पीड़िता और उसके पति के खिलाफ दुर्व्यवहार का मामला दर्ज कराया है।

    कांस्टेबल की पत्नी का आरोप है कि महिला उसके पति पर प्रेम संबंध रखने का दबाव बना रही थी। मना करने पर उसने जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया था।

    इतना ही महिला ने उसके घर पहुंचकर प्रेम संबंध नहीं रखने पर दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने की भी धमकी दी थी।

    कार्रवाई

    दोनों मामलों में की जा रही है जांच

    पलसाणा थाने के पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों पक्षों के मामले दर्ज कर लिए हैं और जांच की जा रही है।

    प्रारंभिक जांच से पता चला है कि कपाड़िया पहले पलसाणा पुलिस स्टेशन में तैनात था और जनवरी में उसका तबादला उमरपाड़ा पुलिस स्टेशन में कर दिया था। उस दौरान भी उसका पीड़िता के साथ झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था।

    इसी तरह कांस्टेबल की पत्नी द्वारा लगाए गए आरोपों की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गुजरात
    सूरत
    क्राइम समाचार
    कोरोना वायरस

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' में नजर आएंगे ये कलाकार, जानिए किसे मिली कितनी फीस कमल हासन
    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून

    गुजरात

    नित्यानंद ने 'कैलासा' के लिए शुरू की वीजा सर्विस, जानिए कहां से मिलेगी फ्लाइट भारत की खबरें
    कोरोना वैक्सीनेशन: चार राज्यों के आठ जिलों में परखी जाएंगी तैयारियां, अगले हफ्ते होगा ट्रायल पंजाब
    अगले महीने वायुसेना को मिलेंगे तीन और राफेल विमान, फ्रांस से बिना रुके पहुंचेंगे भारत भारत की खबरें
    गुजरात: तीन भाई-बहनों ने 10 साल तक खुद को रखा कमरे में कैद, NGO ने बचाया राजकोट

    सूरत

    प्रधानमंत्री मोदी ने की टैंक में सवारी, वीडियो वायरल भारतीय सेना
    सूरतः बेटी की शादी का रिसेप्शन रद्द कर शहीदों के परिवार को दिए 11 लाख रुपयेे CRPF
    सावधान! इन शहरों में PUBG खेला तो हो सकती है जेल गुजरात
    आसाराम का बेटा नारायण रेप के मामले में दोषी करार, 30 अप्रैल को सुनाई जाएगी सजा गुजरात

    क्राइम समाचार

    पिछले तीन साल में ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर हुई 674 लोगों की हत्या भारतीय रेलवे
    मुंबई: होटल में मृत मिले दादर नगर हवेली सांसद मोहन डेलकर, सुसाइड नोट बरामद दादर
    मेरठ: शादी में थूक लगाकर तंदूरी रोटी बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तार उत्तर प्रदेश
    अमेरिका: हत्यारोपी ने महिला का दिल निकाला, मारने से पहले दूसरे लोगों को भी परोसा अमेरिका

    कोरोना वायरस

    लक्षद्वीप: प्रशासक को 'बायो-वेपन' कहने पर फिल्म पेशेवर आयशा सुल्ताना के खिलाफ देशद्रोह का मामला केरल
    वैक्सीनेशन अभियान: निजी कंपनियों ने की स्लॉट बुकिंग में मदद की पेशकश पेटीएम
    कोवैक्सिन: दूसरी खुराक में देरी होने पर क्या होता है और क्या घबराने की जरूरत है? कोवैक्सिन
    भारत के समर्थन में फ्रांस, मैक्रों बोले- वैक्सीन के कच्चे माल पर लगी रोक हटे फ्रांस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025