Loading...
महाराष्ट्रः कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजीनियर पर फेंका कीचड़, फिर रस्सी से बांधा

महाराष्ट्रः कांग्रेस विधायक नितेश राणे ने इंजीनियर पर फेंका कीचड़, फिर रस्सी से बांधा

Jul 04, 2019
05:25 pm

क्या है खबर?

विधायक द्वारा सरकारी अधिकारियों की पिटाई का एक और मामला सामने आया है। महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक नितेश राणे और उनके समर्थकों ने इंजीनियर पर कीचड़ डाला है। जानकारी के लिए बता दें कि नितेश राणे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के बेटे हैं। कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश में भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीय ने नगर निगम अधिकारी की बैट से पिटाई की थी। आइये, जानते हैं कि ये दोनों मामले क्या हैं।

घटना

पहले इंजीनियर पर डाला कीचड़, फिर बांधा

गुरुवार को नितेश राणे मुंबई-गोवा हाइवे पर कांकावाली के पास टूटे हुए रोड के निरीक्षण के लिए आए थे।

इस दौरान सड़क पर गड्ढ़ों की मरम्मत को लेकर राणे इंजीनियर पर गुस्सा हो गए।

इसके बाद राणे और उनके समर्थक बाल्टी में कीचड़ भरकर इंजीनियर पर डाल देते हैं।

ये लोग यहीं पर नहीं रुके और इंजीनियर को पुल पर रस्सियों की मदद से बांध दिया। इंजीनियर की पहचान NHAI के प्रकाश शेडकर के रुप में हुई है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिये घटना का वीडियो

ADVERTISEMENT

इंदौर

आकाश विजयवर्गीय ने की थी अधिकारी की पिटाई

मध्य प्रदेश के इंदौर में नगर निगम के कर्मचारी एक जर्जर मकान को गिराने पहुंचे थे। जब इसकी सूचना भाजपा विधायक आकाश को मिली तो वो अधिकारियों से उलझ गए।

यह विवाद बढ़ गया और उन्होंने बैट लेकर निगम के कर्मचारी की पिटाई कर दी।

इस मामले में आकाश को 26 जून को गिरफ्तार किया गया था। बीते रविवार को वो जमानत पर जेल से बाहर आए।

जेल से बाहर आते ही कहा कि कारावास में उनका समय अच्छा गुजरा।

ADVERTISEMENT

बयान

कैलाश विजयवर्गीय ने अपने बेटे को बताया था कच्चा खिलाड़ी

भाजपा मसहासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने इस घटना के बाद अपने विधायक बेटे आकाश को कच्चा खिलाड़ी बताया था।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा था, "ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है आकाश और नगर निगम के कमिश्नर, दोनों कच्चे खिलाड़ी हैं। यह एक बड़ा मुद्दा नहीं था, लेकिन इसे बड़ा मुद्दा बना दिया गया।"

आगे उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अहंकारी न होकर जनप्रतिनिधियों से बात करनी चाहिए। दोनों को समझना चाहिए ताकि दोबारा ऐसी घटनाएं न हो।

नाराजगी

प्रधानमंत्री बोले- ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर करो

आकाश जब जेल से बाहर आए तो उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। उनके स्वागत में हवाई फायर भी किए गए।

इस पर नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि किसी का भी बेटा हो, उसकी ये हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने स्वागत किया है, उन्हें पार्टी में रहना का हक नहीं है।

प्रधानमंत्री द्वारा नाराजगी जाहिर करने के बाद पार्टी ने उन पर कार्रवाई की बात कही थी।

ADVERTISEMENT