दिल्ली में CJP का आज भी हल्ला बोल, इन सड़कों पर मिल सकता है जाम
देश
आज अगर आप दिल्ली में हैं, तो जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस के आसपास आपको बड़े ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर सड़कों पर उतर आई है।
इसी के चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सुबह से ही कई रास्तों पर बदलाव कर दिए हैं। पुलिस लोगों से कह रही है कि अगर बहुत जरूरी न हो तो बेवजह बाहर निकलने से बचें।
CJP के कई नेता एहतियातन हिरासत में लिए गए
रविवार को CJP के कुछ नेताओं को एहतियातन हिरासत में ले लिया गया था। पार्टी के नेता अजिंक्य शिंदे ने प्रदर्शनकारियों के साथ पुलिस के बर्ताव पर सवाल उठाए हैं।
वहीं, SFI के सृजन भट्टाचार्य ने छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि छात्र धरना-प्रदर्शन के लिए सिर्फ उन जगहों का इस्तेमाल करें जहां बैरिकेड लगाए गए हैं।