LPG और ATF की बढ़ी कीमतें, अमेरिकी वीजा और विदेश यात्रा के नियमों में भी हुए बड़े बदलाव
देश में मंगलवार (1 सितंबर) से कई बड़े बदलाव हुए हैं, जिसके तहत ईंधन की कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलेंडर अब 9.50 रुपये महंगा होकर 2,738 रुपये का मिलेगा। इससे रेस्टोरेंट और होटलों पर सीधा असर पड़ेगा। साथ ही, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) भी 6.28 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। इस बढ़ोतरी के चलते जल्द ही हवाई टिकट भी महंगे हो सकते हैं।
अमेरिकी वीजा पर लगी सीमा
भारत से विदेश यात्रा करने वालों के लिए अब सफर थोड़ा आसान हो गया है। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अब बोर्डिंग पास पर मुहर (स्टैंपिंग) लगवाना जरूरी नहीं होगा। वहीं, अमेरिका के लिए छात्रों और पर्यटकों को मिलने वाले वीजा की अवधि अब तय कर दी गई है। 15 सितंबर से ऐसे वीजा अधिकतम 4 साल तक के लिए मिलेंगे, जबकि पहले यह सिस्टम ओपन-एंडेड था। अगर किसी को अमेरिका में ज्यादा समय रुकना होगा, तो उसे औपचारिक रूप से वीजा बढ़ाने के लिए आवेदन करना पड़ेगा।