कॉकरोच जनता पार्टी को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले मिलने लगी धमकियां
क्या है खबर?
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को 6 जून को दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन आयोजित करने से पहले धमकियां मिलने लगी हैं। सोशल मीडिया पर दक्षिणपंथी समेत कई अन्य संगठनों से जुड़े तमाम लोग अपना वीडियो साझा कर प्रदर्शन के समय मौजूद रहने की बात कर रहे हैं। एक वीडियो में एक युवक यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अपने नगर सेवकों के साथ 6 जून को संसद मार्ग थाने पर मौजूद रहेगा।
बयान
कॉकरोच पार्टी को बता रहे राष्ट्र विरोधी ताकते
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति कह रहा है, "अमेरिका में बैठकर भारत के खिलाफ एजेंडा चलाने वाला गैंग जंतर-मंतर पर दिखाई दिया या सीधे-साधे हिंदुओं को बहकाने की कोशिश की तो हाथ धरकर नहीं बैठेंगे। इनका कानून के दायरे में रहकर ऐसा इलाज करेंगे की आने वाली नस्लें सोचेंगी।" हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष भूपेंद्र उर्फ पिंकी चौधरी ने हवाई अड्डे पर ही कॉकरोच का इलाज करने की धमकी दी है।
ट्विटर पोस्ट
धमकी का वीडियो
The plea has been filed by an organisation named Save India Foundation. The founder of the organisation is himself threatening. 🤔 https://t.co/GpC8h3F9jC pic.twitter.com/8Y380fPQ2H
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) June 5, 2026
प्रदर्शन
अभिजीत दिपके ने दिल्ली हवाई अड्डे पर कार्यक्रम को टाला
अमेरिका में रहने वाले CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके शनिवार को दिल्ली पहुंच रहे हैं। वे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे संसद मार्ग थाने जाएंगे। उन्होंने गुरुवार को एक वीडियो जारी कर अपील की है कि लोग उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर इकट्ठा न हों बल्कि सीधे संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि आम जनता को तकलीफ न हो, इसलिए यह फैसला लिया है। थाने पर अनुमति लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू होगा।
ट्विटर पोस्ट
पिंकी चौधरी की धमकी का वीडियो
ये है हिन्दू रक्षा दल का पिंकी चौधरी ये कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को एयरपोर्ट पर ठीक करने क़ी खुलेआम धमकी दे रहा है.......!!
— Drx Santosh Yadav (@Santosh13298329) June 5, 2026
वो अपने हक़ के लिये लड़ रहें हैं दर्द इनके हो रहा है
Neet पेपर लीक के बाद कितने हिन्दू छात्र नें आत्महत्या क़ी तब कहाँ थे......
आये… pic.twitter.com/nAj1FYV01d