कॉकरोच जनता पार्टी ने शिक्षा मंत्री से इस्तीफा मांगा, कहा - ये तो बस ट्रेलर है
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शनिवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रदर्शन किया। पार्टी का आरोप है कि NEET, CBSE, CUET और SSC जैसी बड़ी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों में लगातार हो रही गड़बड़ियां छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।
मास्क में सैकड़ों, सोनाम वांगचुक भी शामिल हुए
इस विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों लोग कॉकरोच के मास्क पहने और फूल लेकर शामिल हुए। इस मौके पर CJP ने साफ कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं, तो यह तो बस 'ट्रेलर' है, असली आंदोलन तो अभी बाकी है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने वहां पहुंचे भारी संख्या में समर्थकों को धन्यवाद दिया और उनसे शांति व अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया।
इस प्रदर्शन में जाने-माने कार्यकर्ता सोनाम वांगचुक भी शामिल हुए। दिपके ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान देने के बजाय आंदोलन की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नजर रख रही है।