कॉकरोच जनता पार्टी जनता की समस्याओं को समझेगी, शुरू करेगी 'क्या बोलती जनता' राष्ट्रव्यापी अभियान
क्या है खबर?
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में पिछले 2 दिन से चल रही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की कोर कमेटी की बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने गुरुवार को बताया कि जल्द ही पार्टी की ओर से 'क्या बोलती जनता' नाम से एक राष्ट्रव्यापी जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि लोगों की समस्याओं को समझा जा सके। उन्होंने कहा कि अभियान का पहला ध्यान शिक्षा पर होगा।
चिंता
कई परिवारों नहीं उठा सकते गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का खर्च- दिपके
हिंदुस्तान टाइम्स ने अभिजीत दिपके के हवाले से लिखा कि उनकी पार्टी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करेगी क्योंकि स्कूल, कॉलेज और कोचिंग फीस में वृद्धि के कारण कई परिवारों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का खर्च उठाना संभव नहीं रह गया है।
उन्होंने कहा, "शिक्षा सुधार हमारा पहला मुद्दा होगा जिसे हम उठाएंगे। हमारा मानना है कि देश में शिक्षा बहुत महंगी हो गई है। डोनेशन के अलावा कक्षा 1 के लिए वार्षिक शुल्क 1 से 2 लाख रुपये है।"
सवाल
शिक्षा के लिए कहां से पैसे लाएंगे निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार- दिपके
दिपके ने सवाल उठाया कि भारत में निम्न और मध्यम वर्गीय परिवार की आय इतनी नहीं कि वे अपने बच्चों को महंगी शिक्षा दे सकें।
उन्होंने कहा कि कॉलेज-कोचिंग की फीस बहुत ज्यादा है, जिससे परिवार कर्ज के बोझ तले दब रहे हैं और यह पार्टी परिवारों को इससे मुक्ति दिलाना चाहती है।
दिपके ने भीमराव अंबेडकर का हवाला देते हुए कहा कि शिक्षा सभी के लिए सुलभ रहनी चाहिए, लेकिन यह मौलिक अधिकार से आज व्यवसाय बन गई है।