Loading...
मुंबई में 5-सितारा जेडब्ल्यू मैरियट होटल में खाने की मेज पर टहलता दिखा कॉकरोच
मुंबई में 5-सितारा जेडब्ल्यू मैरियट होटल में खाने की मेज पर टहलता दिखा कॉकरोच

मुंबई में 5-सितारा जेडब्ल्यू मैरियट होटल में खाने की मेज पर टहलता दिखा कॉकरोच

लेखन गजेंद्र
Sep 21, 2026
06:19 pm

क्या है खबर?

महाराष्ट्र में इन दिनों खाद्य सुरक्षा विभाग की तेजी पूरे देश में चर्चित है, लेकिन राजधानी मुंबई के एक 5-सितारा होटल में खाने की मेज पर दिखे कॉकरोच ने बड़े स्तर पर खाद्य सुरक्षा लापरवाही को उजागर किया है। दरअसल, दिल्ली के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक सेठ जेडब्ल्यू मैरियट मुंबई में अपने कुछ दोस्तों के साथ रात्रिभोज पर गए थे, जिन्होंने यहां खाने की मेज पर कॉकरोच को टहलता देखा। उन्होंने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है।

स्वच्छता

कॉकरोच का रख दिया नाम

डॉ सेठ ने घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया और व्यंग्यात्मक अंदाज में कॉकरोच का नाम तक रख दिया।

उन्होंने लिखा, 'देखिए, डिनर के लिए कौन अचानक आ धमका। शनिवार की रात मुंबई के JW मैरियट के रोमानो रेस्टोरेंट में, 'रोची' नाम का एक छोटा कॉकरोच हमारी टेबल पर आ गया और हमारे साथ डिनर करना चाहता था!!! हमने उसे बहुत मनाने की कोशिश की, लेकिन 'रोची' ने जाने से इनकार कर दिया।'

सवाल

तुकाराम मुंधे को किया टैग

देश के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट और फोर्टिस हेल्थकेयर के चेयरमैन डॉ सेठ ने आगे लिखा, 'शायद उसे पास्ता नहीं, पिज़्ज़ा चाहिए था। लेकिन सच कहूं तो उसकी वजह से हमारी भूख ही मर गई। हम वहां से चले आए। ???'

सेठ ने यह भी लिखा कि अच्छी बात ये है कि वह मुंधे के इलाके में हैं और पूरी उम्मीद है कि वह इस मामले को भी देखेंगे।

सेठ ने महंगे होटलों में इस तरह की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

ADVERTISEMENT

पहचान

कौन हैं मुंधे?

महाराष्ट्र के खाद्य सुरक्षा आयुक्त तुकाराम मुंधे ने मई 2026 में पदभार संभालने के बाद से कई होटलों और रेस्तरां में छापेमारी और निरीक्षण सहित एक व्यापक राज्यव्यापी खाद्य सुरक्षा अभियान चलाया है।

उन्होंने स्वच्छता और खाद्य गुणवत्ता संबंधी मुद्दों को उठाते हुए कई नामी रेस्तरां, कैफे और खाद्य प्रतिष्ठानों के लाइसेंस और परमिट तक निलंबित कर दिए। उनकी सख्ती की वजह से वह चर्चित हैं।

मैरियट बॉनवॉय असिस्ट ने मामले की जांच की बात कही है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

डॉक्टर अशोक सेठ का पोस्ट

ADVERTISEMENT